भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई, स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट का किया दर्शन, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज
महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज पहुंच गए। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। भूटान नरेश और योगी ने संगम में डुबकी लगाई। भूटान नरेश सुबह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। 10:50 बजे किला घाट गए, घाट से संगम नोज आए। यहां स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट दर्शन किया। इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचे दर्शन-पूजन किया। उनके साथ सीएम योगी भी हर जगह मौजूद हैं।

भूटान नरेश ने अक्षयवट का दर्शन किया
भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम में स्नान के बाद अक्षयवट का दर्शन किया।
भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई
भूटान नरेश ने मुख्यमंत्री, मंत्री स्वतंत्रदेव, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सतुआ बाबा के साथ किया संगम स्नान
भूटान नरेश ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया
भूटान नरेश और मुख्यमंत्री सीएम योगी ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।
मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश संगम नोज पहुंच रहे
मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक संगम जा रहे है। सीएम योगी और भूटान नरेश में पक्षियों का प्रेम दिखा।

कल आएंगे पीएम मोदी, करेंगे गंगा स्नान
महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज आएंगे। गंगा स्नान और पूजन कर वह वापस चले जाएंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पुर्वाभ्यास किया गया। पीएम सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज आएंगे। बमरौली एयरपोर्ट से वह डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से निषादराज क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान स्नान और पूजन करेंगे। फिर क्रूज से अरैल और अरैल से फिर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस चले जाएंगे।

 मेला के अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम संशोधित किया गया है। पूर्व में पीएम को संगम स्नान के बाद सेक्टर छह में बनाए गए स्टेट पवेलियन और नेत्र कुम्भ के शिविर में भी जाना था, लेकिन सोमवार शाम आए कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। इससे पूर्व पीएम 19 दिसंबर को प्रयागराज आए थे और गंगा पूजन किया था।

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुसी, एक की मौत
लखनऊ में गोसाईगंज के कबीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में श्रद्धालुओं की कार घुस गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, कार सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय सभी दोस्त महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे। गोसाईगंज पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

नेपाल कनेक्शन वाला फर्जी नोट रैकेट पकड़ा, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

 बस्ती यूपी के बस्ती जिले में पुलिस ने फर्जी नोट चलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. संयुक्त अभियान में थाना वाल्टरगंज…

वाराणसी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पूरी, 491 महिला आरक्षियों को जल्द मिलेगा कानून-व्यवस्था संभालने का जिम्मा

वाराणसी शिव की नगरी काशी की पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षी प्रशिक्षण ले रही हैं। योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित इन बहादुर बेटियों के कंधों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार