अंतरिम सरकार पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने में विफलता की जिम्मेदारी लेती है: मुहम्मद फौजुल कबीर खान

ढाका
विवादों में घिरी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपनी एक बड़ी गलती मानी है और इसकी जिम्मेदारी ली है. सड़क परिवहन और पुल मंत्रालय के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान ने कहा कि अंतरिम सरकार पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने में विफलता की जिम्मेदारी लेती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बांग्लादेश सड़क परिवहन प्राधिकरण (बीआरटीए) के मुख्यालय में इस संबंध में हुई दो बैठकों के बाद पत्रकारों को बताया कि मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाने जा रहा है.

बांग्लादेश में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए 7 हजार से ज्यादा लोग
सलाहकार ने कहा कि सड़क सुरक्षा फाउंडेशन ने हाल ही में उन्हें आंकड़े दिए हैं कि पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 7,294 लोग मारे गए और 12,000 से अधिक घायल हुए. ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा है. उन्होंने कहा, "हम, अंतरिम सरकार, इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं. हम जिम्मेदारी ले रहे हैं कि सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या को कम नहीं कर सके. इसके बजाय, इसमें इजाफा हुआ है."

घायलों को मिलेगा मुआवजा
उन्होंने कहा कि खासतौर से बीटा और पुलिस इसकी जिम्मेदारी ले रही है. फौजुल कबीर खान कहा कि उन्होंने संबंधित कानून के मुताबिक घायलों के इलाज के लिए जल्द से जल्द मुआवजा देने का फैसला किया है. सलाहकार ने ये भी कहा कि वाहनों की फिटनेस और चालकों के लाइसेंस की कमी की वजह से होने वाली किसी भी सड़क दुर्घटना के लिए बीआरटीए अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे.

उन्होंने कहा कि अलग सड़क दुर्घटनाएं उनकी विफलता या लापरवाही के कारण होती हैं तो सड़क और राजमार्ग विभाग सहित अन्य एजेंसियां ​​भी जिम्मेदार होंगी. उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए साढ़े चार लाख से ज्यादा आवेदन अभी बीआरटीए के पास पेंडिंग हैं और उम्मीद है कि अगले मार्च तक ये सभी लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे.

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

    नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह