काली थार की बढ़ती चालान संख्या से राजधानी में हड़कंप, सड़क पर लगी जब्त वाहनों की कतारें

जयपुर

राजधानी जयपुर में इन दिनों काले रंग की थार विशेष रूप से पुलिस के निशाने पर है। सड़क पर काली थार दिखते ही पुलिस वाले रोक रहे हैं। जयपुर दक्षिण पुलिस ने कमिश्नर पुलिस जयपुर के निर्देश पर काली थार, काली स्कॉर्पियो, काले शीशे वाले वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक और पावर बाइक के विरुद्ध विशेष अभियान चला रखा है। बीते   2 दिनों में कुल 141 वाहन जब्त किए गए, जिनमें काले शीशे वाले 100 थार और स्कॉर्पियो वाहन और अन्य उल्लंघन और 41 पावर बाइक/मॉडिफाइड बाइक शामिल हैं। वाहनों को जब्त कर नारायण विहार ले जाया गया। जहां पुलिस ने वाहनों के चालान बनाकर कर  इन वाहनों के काले स्टिकर हटाए।

प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान भी पिछले महीने चलाया थ। इस अभियान में भी बड़ी संख्या में वाहनों की जब्ती और चालान की कार्रवाई की गई थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने 4 से 15 नवंबर तक शराब पीकर वाहन चलाने पर 7971 , तेज गति से वाहन चलाने पर 55 हजार 717, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 39 हजार 940, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 3505, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 11 हजार 387 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 20 हजार 419 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 लाख 43 हजार 518 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

 परिवहन विभाग ने किए 21000 से अधिक वाहनों के चालान, 121 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक (15 नवंबर तक) कुल 21695 वाहनों के चालान किए गए। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 1338, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 427 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 14875 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 222, छत पर सामान रख संचालन करने पर 44 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 2671 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने 449 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा 121 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। इस दौरान 1124 वाहनों को सीज किया गया है तथा 57 वाहनों के परमिट भी कैंसिल किए गए हैं। साथ ही, विभाग द्वारा अन्य प्रकरणों में भी चालान किए गए।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव