आधी रात बॉर्डर पहुंचे आईजी, चिल्फी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कसेंगे शिकंजा

मुंगेली

आईजी रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार देर शाम आईजी मुंगेली पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया, फिर लोरमी फास्टर पर पहुंचे। यहां रिकॉर्ड, मालखाना, रोजनामचा की जांच की। इसके बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने रात करीब एक बजे एसएसपी भोजराम पटेल के साथ चिल्फी थाने पहुंचे और राज्य के चिल्फी बार्डर का भी निरीक्षण किया। आईजी ने बॉर्डर पार से आने वाले वाहनों की विधिवत और नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए।

आईजी ने बार्डर पर होने वाले सभी अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों को अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण, गंभीर अपराधों व मर्ग प्रकरणों का त्वरित निराकरण, लंबित शिकायतों में तेज कार्रवाई,सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी व नियमित उपयोग, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान समेत आम नागरिकों व फरियादियों से संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सशक्त एप में अधिक से अधिक चोरी के वाहनों का रिकार्ड अपडेट करने की बात भी कही।

पुलिस दरबार में अधिकारी व जवानों की सुनी समस्याएं
गुरुवार को आईजी ने परेड की सलामी ली। टर्नआउट, मार्च पास्ट व बैंड का अनुशसान देख वे प्रभावित हुए और बैंड की टीम के साथ पियानो बजाया। सभी के लिए कैश रिवार्ड की घोषणा की। इसके बाद पुलिस लाइन में बने 3 नए भवनों को लोकापर्ण किया। वहीं हॉल में पुलिस दरबार लगाकर जिले में पदस्थ अधिकारी व जवानों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सभी को अनुशासित ढंग से काम करने के निर्देश भी दिए।

कोटवार प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी: आईजी
साइबर और ट्रैफिक सेंस की ट्रेनिंग के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटवारों के सम्मान समारोह में भी आईजी शामिल हुए। वे कोटवारों के कार्य देख प्रभावित हुए। उन्होंने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता में उनका पद का उल्लेख है। वे शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। ग्रामीण इलाकों से पुलिस और प्रशासन को मिलने वाला उनका सहयोग अमूल्य है। उनकी एक छोटी सी सूचना बड़ी वारदात की योजना को विफल कर सकती है।

admin

Related Posts

स्वच्छता और विरासत का संगम: डंपिंग साइट का ट्रांसफॉर्मेशन बना मॉडल प्रोजेक्ट

रायपुर गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ जनजातीय गौरव वाटिका आज बस्तर जिले में विकास, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन…

DG जेल का हाईकोर्ट में शपथपत्र: कोरोना में रिहा किए गए 38 कैदियों में से 37 फरार

बिलासपुर प्रदेश के जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों के मामले में डायरेक्टर जनरल जेल ने हाईकोर्ट में एक शपथपत्र पेश कर बताया है कि 38 में से 37…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा