हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी से जुड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी सभ्यता और सिंधु नदी से जुड़ी है। प्राचीन काल में विकसित सिंधु घाटी सभ्यता आज भी पूरे देश को गौरवान्वित करती है। सम्राट दाहिर सेन का अपनी धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा और साहस प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल, संत हिरदाराम की पुण्य भूमि है, संत परम्परा के अनुसार हम "जियो और जीने दो" के सिद्धांत में विश्वास करते हुए प्राणी मात्र से प्रेम के भाव का व्यवहार में भी निवर्हन करते हैं। सिंधी समाज ने इन मूल्यों का पालन करते हुए अपने धर्म और संस्कृति की सरक्षा के लिए अपना घर-परिवार और व्यापार छोड़ा। संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कर्मठता और आत्मविश्वास से उन्होंने स्वयं को पुन: स्थापित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंधु भवन में आयोजित चेतीचांद महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भगवान दास सबनानी ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सिन्धु भवन ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपनी क्षमता, योग्यता और निरंतर मेहनत से सिंधी समाज ने व्यापार और उद्योग जगत में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में निरंतर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग स्थापना और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए नीतियों और प्रकियाओं को सरल और सुगम किया गया है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। व्यापार और उद्योग रोजगार उपलब्ध कराने का प्रमुख माध्यम है। अन्य राज्यों तथा विदेश से भी निवेश के लिए उद्योगपतियों और व्यापारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंधी समाज के बंधुओं से प्रदेश में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की पहल करने का आव्हान करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधायक भगवानदास सबनानी ने राजा दाहिर सेन, संत कंवर दास और शहीद हेमू कालानी के प्रसंगों को शालेय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल करने, प्रदेश के सिंधी समाज की बहुलता वाले शहरों में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थापित करने, सिंधी संग्रहालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने और सिंधी अकादमी का बजट बढ़ाने का आग्रह किया।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल मेट्रो का उद्घाटन, 70–80 किमी/घंटा रफ्तार से 10 मिनट में यात्रा, पहले सप्ताह में फ्री यात्रा और किराया 20–30 रुपये

     भोपाल  भोपाल मेट्रो पटरियों पर 70 से 80 की रफ्तार से दौड़ेगी। चूंकि स्टेशन एक-एक किलोमीटर की दूरी पर हैं, इसलिए मेट्रो अपनी निर्धारित 90 की रफ्तार से नहीं चल…

    भोपाल SIR प्रक्रिया के तहत 4.43 लाख मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने 18 दिसंबर तक गणना पत्रक जमा करने का आदेश

     भोपाल  राजधानी में पिछले 39 दिनों से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान अब तक 4 लाख 43 हजार 633 मतदाताओं के नाम कटना तय हो गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 0 views
    क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

    भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 0 views
    भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

    लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 1 views
    लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

    मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 1 views
    मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

    मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 4 views
    मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

    सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय

    • By admin
    • December 13, 2025
    • 3 views
    सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय