कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी

कोलकाता
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 15वें दिन भी जारी है। इस बीच, शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित पीड़ित जूनियर डॉक्टर के आवास से जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन स्थल एस्प्लेनेड तक एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

आरजी कर बलात्कार और हत्या के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे जूनियर डॉक्टरों के संगठन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने आम लोगों को रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही कहा है कि उनकी मांगों के समर्थन में राज्य के हर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चाहे वह सरकारी हो या निजी, में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार रात राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि 21 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम अपना काम बंद कर देंगे और विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे।।

डब्ल्यूबीजेडीएफ ने दावा किया है कि यह फैसला उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है। अब यह देखना है कि राज्य सरकार शनिवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ नए सिरे से बातचीत के लिए कोई पहल करती है या नहीं, ताकि जारी गतिरोध का कोई समाधान निकाला जा सके।

इस बीच, राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न नौकरशाहों, विशेषकर राज्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के अपग्रेडिंग कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

सीएम ने निर्देश दिए कि लंबित कार्य 25 अक्टूबर तक पूरे किए जाएं। दिवाली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है, इस दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन (अपग्रेडिंग) कार्य पर एक रिपोर्ट देने की उम्मीद है।

 

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान