नर्सिंग भर्ती में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट का सवाल: सरकार से पूछा- जेंडर आधारित भेदभाव क्यों?

जबलपुर
 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को सौ प्रतिशत आरक्षण देने को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने सरकार से पूछा है कि जेंडर के आधार पर भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

दरअसल, प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर 800 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मामले पर अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

संतोष कुमार लोधी सहित कई अन्य पुरुष अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हाल ही में जारी नर्सिंग ऑफिसर के भर्ती विज्ञापन को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विशाल बघेल ने बताया कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा दो अप्रैल, 2026 को जारी विज्ञापन (नर्सिंग ऑफिसर व सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा-2026) में नर्सिंग आफिसर के सौ प्रतिशत पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

पुरुष अभ्यर्थी पूरी तरह से वंचित हो गए
इससे योग्य पुरुष अभ्यर्थी आवेदन करने से पूरी तरह वंचित हो गए हैं। दलील दी गई कि मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (अराजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2023 के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए कोई लिंग-आधारित प्रतिबंध नहीं है। मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के भर्ती विज्ञापन में किया गया यह प्रविधान वैधानिक नियमों के विपरीत है।

100 प्रतिशत पदों पर आरक्षण को हटाया जाए
तर्क दिया गया है कि पुरुष और महिला दोनों एक ही पाठ्यक्रम (बीएससी नर्सिंग/जीएमएम) पढ़ते हैं और उनके पास समान योग्यता व पंजीकरण होता है।

केवल जेंडर के आधार पर सार्वजनिक रोजगार से पूर्णतः बाहर करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन है। मांग की गई है कि विज्ञापन के उस हिस्से को निरस्त किया जाए जो 100 प्रतिशत पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित करता है।

admin

Related Posts

नवागत जनपद सीईओ व विकास खंड अधिकारियों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण समाप्त

नवागत जनपद सीईओ एवं विकास खंड अधिकारियों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ समापन मंत्री पटेल ने नवनियुक्त अधिकारियों से किया संवाद, लक्ष्य आधारित कार्यशैली पर दिया जोर भोपाल भोपाल स्थित…

पुष्पराजगढ़ में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक संपन्न

पुष्पराजगढ़ में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक संपन्न राजेन्द्रग्राम  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति,के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशनुसार राजेंद्रग्राम के गेस्ट हाउस में पुष्पराजगढ़ ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए

पीएसएल में दर्शकों की एंट्री पर रोक का असली सच क्या है, ईंधन संकट या वैश्विक शांति की कोशिश, आमने-सामने आए अधिकारी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
पीएसएल में दर्शकों की एंट्री पर रोक का असली सच क्या है, ईंधन संकट या वैश्विक शांति की कोशिश, आमने-सामने आए अधिकारी

ईडन गार्डन्स में कोलकाता की साख दांव पर, क्या ऋषभ पंत की लखनऊ को मात दे पाएंगे अजिंक्य रहाणे

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
ईडन गार्डन्स में कोलकाता की साख दांव पर, क्या ऋषभ पंत की लखनऊ को मात दे पाएंगे अजिंक्य रहाणे