दिल्ली को दिया ‘हवा-हवाई’ बजट, पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है : आतिशी

नई दिल्ली
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा पेश बजट को ‘हवा-हवाई’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी सरकार ने इस बार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं पेश किया। उन्होंने कहा, “आज मालूम हो रहा है कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं किया। अगर सरकार सर्वे पेश करती, तो उसके इस फ़र्ज़ी बजट की पोल खुल जाती। मैं भाजपा सरकार को चुनौती देती हूं कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखे, जिससे सच सामने आ जाएगा और उनके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा।”

"आप" नेता ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बजट आवंटन पर भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार शिक्षा बजट में 20 प्रतिशत से भी कम आवंटन किया है, जो दर्शाता है कि बीजेपी सरकार दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के मॉडल को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों को खत्म करने पर तुली हुई है। "आप" सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब बीजेपी सरकार उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को तबाह करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने इस बार बजट में हेल्थ सेक्टर को मात्र 13 प्रतिशत आवंटन दिया है। इससे साफ है कि बीजेपी सरकार मुफ्त इलाज और दवाओं की सुविधा को खत्म करना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवाओं की व्यवस्था की थी, जिससे लाखों गरीब लोगों को फायदा हुआ। लेकिन अब बीजेपी सरकार इसे खत्म करने पर तुली हुई है। आतिशी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह पूरी तरह से हवा-हवाई है।

उन्होंने कहा, “आज जो बजट माननीय रेखा गुप्ता ने पेश किया है, उसे देखकर साफ हो गया कि बीजेपी सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं रखा। उन्होंने सर्वे इसलिए नहीं रखा क्योंकि अगर वह ऐसा करते, तो उनके बजट की सच्चाई सामने आ जाती।”
उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली के लोगों के लिए निराशाजनक है और बीजेपी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने फिर से बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में पेश करे, जिससे सच सबके सामने आ सके।

admin

Related Posts

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

नई दिल्ली समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग…

ईरान युद्ध और BRICS की भूमिका पर सवाल, भारत के सामने संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा

नई दिल्ली भारत ने बीते सप्ताह यह स्वीकार किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर ब्रिक्स देशों के बीच साझा रुख तय करना मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव