गाइड ने सोनम के साथ 3 पुरुषों को देखने का किया दावा

इंदौर। हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी को लेकर शनिवार को वहां के एक गाइड़ ने बड़ा दावा किया। इस टूरिस्ट गाइड का कहना है कि जिस दिन यह कपल सोहरा क्षेत्र से लापता हुआ था, उस दिन उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे और उसने उन चारों को सीढ़ियां चढ़कर जाते हुए देखा था।

उस गाइड ने पुलिस के पास भी अपना बयान रिकॉर्ड करा दिया है और एक पुलिस अधिकारी ने भी उसके बयान देने की पुष्टि की है। इंदौर का रहने वाला यह कपल 23 मई को लापता हुआ था, जबकि इसके 11 दिन बाद राजा का शव 2 जून को एक खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिल गया था, जबकि उनकी पत्नी अबतक लापता है।

यह नया दावा शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड का काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने किया है। पीडी ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह उस दंपति को पहचानता है, क्योंकि उनके लापता होने से एक दिन पहले उसने उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को नियुक्त कर लिया था।

अल्बर्ट ने कहा, 'चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही बोलना जानता हूं।' अल्बर्ट ने कहा कि 'मैंने 22 मई को उस कपल को नोंग्रियाट ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन वो भा-वान्साई नाम के एक अन्य गाइड से बात कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।'

गाइड ने दावा किया, 'जब मैं मावलाखियात पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।' उसने अपना बयान पुलिस के पास भी दर्ज करा दिया है। इस नवविवाहित जोड़े ने जो स्कूटर किराये पर लिया था, वह मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर, सोहरारिम में पाया गया था, और उसमें चाबी भी लगी हुई थी।

इस बीच सोनम के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में उनके भाई गोविंद ने फिलहाल शिलांग में ही डेरा डाल रखा है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर सोनम की तलाश के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने और उसकी तलाश ऐसे करने का आरोप लगाया, जैसे वह मर चुकी हो।

गोविंद ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि सोनम जीवित है, लेकिन वे उसे ऐसे खोज रहे हैं जैसे वह मर चुकी हो।' इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच में सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से मदद लेने का आग्रह भी किया। उधर राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगना ने आश्वासन दिया है कि सरकार लापता महिला को खोजने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। फिलहाल NDRF, SDRF, पर्वतारोहियों की टीम खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से सोनम की तलाश कर रही है।

बता दें कि राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में पाया गया था। हालांकि उसके शरीर से सोने की अंगूठी और गले की चेन गायब पाई गई थीं, जिससे उसकी हत्या का शक गहराने लगा था, बाद में पीएम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद, दंपति द्वारा पहना गया एक रेनकोट के समान एक रेनकोट भी सोहरारिम और उस घाटी के बीच में मावक्मा गांव में पाया गया, जहां राजा का शव मिला था।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी