मकर संक्रांति का महापर्व जगह,जगह धूमधाम से मनाया गया,किए गए दान इस जन्म में और अगले जन्म में काम आता

सिंगरोली
मकर संक्रांति का महापर्व हिंदू धर्म में सबसे बड़ा पर्व कहलाता है इस दिन किए गए दान पूण्य करने का बहुत बड़ा फल प्राप्त होता है जो इस जन्म में और अगले जन्म में भी काम आता है,, आज मकर संक्रांति  पर्व ब्रह्माकुमारी आश्रम गांधीनगर व  गिरिराज जी मंदिर, श्री साई दास बाबा मंदिर, राजराजेश्वरी केला देवी मंदिर,, सहित जगह-जगह पर मनाया गया कई जगह अन्न क्षेत्र व भंडारे  चलाये गये
,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र पर आज मकर संक्रांति बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें नगर के गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे बी के रेखा बहन ने बताया कि सूरज की किरण खुशियों का पैगाम जिस तरह से हर दिन लाती हैं इस प्रकार हमारे जीवन में तिल गुड़ की मिठास से भर जाए हर दिन और हर एक का दिल उन्नति और समृद्धि से चमके आपका सभी का जीवन पल-पल पतंग की उड़ान भरते रहो आसमान की शोभा जिस तरह तारो से सजा दिखता है

आप सबका जीवन भी उसे तरह खुशियों से तारों की तरह चमकता रहे एक दूसरे के दिलों में खुशियों का मेला दिलों में सजाते रहे संक्रांति के इस पावन पर्व पर आपका  हर सपना पूरा हो सपनों की उड़ान पूरी करने के लिए हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिए कभी भी हार मत मानिए फिर खड़े हो जाइए और हर परिस्थिति का डटकर सामना कीजिए और तिल गुड़ की तरह एक दूसरे के जीवन में मिठास घोलते रहिए अपना व्यवहार मीठा बनाते रहिए अगर हम सबके अंदर मिठास आ जाए अर्थात मीठा बोलने का गुण आ जाए तो हम सर्व को अपना बना सकते हैं जिस प्रकार से मिठाई खिलाते हैं एक दूसरे को और सब बड़े खुश होते हैं.

कोई भी अच्छे कार्य में हम एक दूसरे से कहते हैं मुख मीठा कीजिए इस प्रकार से अब हमें मुख्य मीठा करने के साथ-साथ यह भी संदेश देना है कि मीठा बोलना भी है साथ में मुख्य रूप से समाज सेवक जसराम गुप्ता ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए मकर संक्रांति का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहां है कि जिस प्रकार हम तीर्थ पर स्नान करने जाते हैं खुद को पावन करने के लिए अपनी बुराइयों को गंगाजल में छोड़ आने के लिए हम पर्व लेते हैं इस प्रकार से आप सभी अपने-अपने घर पर रोज  यह संकल्प करें कि आज से मुझे अपनी बुराइयों को हर रोज परमात्मा के याद के जल में मनन चिंतन करके हर रोज मकर संक्रांति का पर्व मनाना है ताकि मेरे जीवन से विकृतियों की विदाई हो सके सभी को बहुत-बहुत बधाइयां दीआज मकर संक्रांति के दिन मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूरन सत्यवती पूजा, सरोज गुप्ता, सरिता, सत्यवती गुप्ता, सुमन लक्ष्य कर, लता सोनू श्रीवास्तव, बीके सुभाष, प्रशांत, बिना तोमर, गीता शर्मा, कमला राम बहादुर नरवरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे .

श्रीसाई दास बाबा आध्यात्म एवं सेवा संगठन जबलपुर इकाई पोरसा के जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, गोविंद सिंह परिहार, रामदुलारे शर्मा, राजू सिंह परिहार, बच्चू लाल शर्मा, विकास ओझा, पंकज सिंह तोमर, मनोज कुमार गुप्ता, आदि  के द्वारा गजक एवं खिचड़ी का प्रसाद सब्जी मंडी रोड बिजली घर के पास राहगीरों को वितरित किया गया तथा राजराजेश्वरी केला देवी मंदिर पर पुजारी रामदास श्रौत्रिय महाराज के सानिध्य में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मूंग की दाल के मांगोडे का प्रसाद वितरण किया गया इसी तरह गिरिराज जी के मंदिर पर भी मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर महंत रामकिशोर दास शास्त्री के द्वारा एक मकर संक्रांति का महत्व समझाया गया बताया गया की संक्रांति के दिन किए गए दान पुण्य अक्षय  होते हैं सभी को मकर संक्रांति के दिन दान करना चाहिए यह दान इस जन्म में और अगले जन्म में काम आता है

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- राजनीति में विनम्रता और अनुशासन जरूरी

    राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से राजनीति में आने वालों से लोकतांत्रिक मूल्य और व्यवस्थाएं होती हैं प्रभावित जनप्रतिनिधि का संवेदनशील, अध्ययनशील,…

    ग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में बारिश की संभावना; MP के आधे हिस्से में अलर्ट, 5 दिन तक आंधी-बारिश

    भोपाल मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम के चलते अब अगले 4…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम