दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां पर गोलियां चलाना अब आम बात हो गई है।  मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। वह कपड़े के व्यवसाय में था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है। आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते कुछ लड़के अपने घर गए और पिस्टल लेकर बाहर आए और फायरिंग कर दी। इसी दौरान पंकज को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगोलपुरी इलाके में हुई इस घटना के बाद से लोगों में डर पैदा हो गया है।

मृतक के परिजन के अनुसार, मंगोलपुरी के केके ब्लॉक में तीन लोगों के साथ पंकज का झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़ा किस वजह से हो रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन जब परिजन जब बीच-बचाव करने गए तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाकर भाग गए।

इस घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जो घटनास्थल से ली गई है। साथ ही पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मंगोलपुरी में कुछ माह पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात