त्योहार से पहले किसानों की झोली भरेगी सरकार, धनतेरस पर ट्रांसफर होगी राहत राशि

राजगढ़ 
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए धनतेरस का त्योहार इस बार खास खुशियां लाने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई वाली राज्य सरकार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। राजगढ़ जिले के ब्यावर में होने वाले इस मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उपस्थित होंगे और मंच से सिंगल क्लिक पर संबंधित किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने धनतेरस के मौके पर किसानों को राहत राशि बांटने का फैसला लिया है। सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक पर फसल मुआवजे की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। ये इवेंट राजगढ़ जिले के ब्यावर में आयोजित होने जा रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए खास होगा। कार्यक्रम ब्यावर के दशहरा मैदान में होगा, जहां से किसानों को फसल मुआवजे की राशि वितरित की जाएगी।

त्योहारी सीजन में होंगी खुशियां डबल
यह राशि उन किसानों को ट्रांसफर की जाएगी, जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं या दूसरी वजहों से खराब हुईं हैं। इस पहल से किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी। ये पहल किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इससे उनकी त्योहारी खुशियां डबल हो जाएंगी। किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित ये राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाएगी।
 
आपको बता दें कि, इस साल के मानसूनी सीजन में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का प्रभाव रहा है। 16 जून, 2025 को मॉनसून आने के बाद प्रदेश में औसत से 120 फीसदी अदिक बारिश हुई, जिससे किसानों को खासा नुकसान का सामना करना पड़ा है।

admin

Related Posts

अनोखा मामला: तीन दिन से पार्क में चर रहा घोड़ा हिरासत में, नगर पालिका सख्त

 सीहोर  शहर में नगर पालिका की एक अनोखी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। रविन्द्र सांस्कृतिक भवन परिसर में विकसित हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे एक घोड़े को आखिरकार…

फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची पुलिस, बालाघाट में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन

बालाघाट प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात