सरकार ने एकमात्र वेबसाइट के माध्यम से पूरे देशभर में जन्म-मृत्यु के पंजीयन की व्यवस्था की, अब फर्जी वालों की खैर नहीं

इंदौर
फर्जी मार्कशीट, डिग्री और जाति प्रमाण पत्र के बाद अब जन्म-मृत्यु पंजीयन में भी फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है। सरकार ने जहां एकमात्र वेबसाइट के माध्यम से पूरे देशभर में जन्म-मृत्यु के पंजीयन की व्यवस्था की है। वहीं 123 फर्जी वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को सही वेबसाइट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फर्जी वेबसाइट से प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि आमजन को सही दस्तावेज मिल सके।
 
सभी जिलों को जारी किए गए निर्देश
भारत शासन से प्राप्त पत्र के बाद आर्थिक एवं सामाजिक संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों के निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को फर्जी वेबसाइट को लेकर जागरूक किया जाए। फेक पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से जारी होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। dc.crsorgi.gov.in पर लागिन कर वैधानिक प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए।

फर्जी वेबसाइट पर की जाएगी कार्रवाई
कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि फर्जी वेबसाइट के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशानुसार आमजन को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वह सही दस्तावेज बनवा सके और किसी भी परेशानी से बच सके। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासन ने नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों को अधिग्रहित किया है। यदि निजी अस्पताल में जन्म अथवा मृत्यु हुई है, तो वहां के नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जन्म-मृत्यु होने पर ग्राम पंचायत में आवेदन कर प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।

यहां करें शिकायत
जिला सांख्यिकी अधिकारी माधव बेंडे ने बताया कि सेंट्रल न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर जिले में लोगों को जागरूक किया जाएगा। एकमात्र वेबसाइट पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम और नगर परिषद, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के अलावा अस्पतालों में जन्म-मृत्यु का पंजीयन किया जा सकता है। यदि कोई निकाय पंजीयन से मना करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित क्षेत्र के रजिस्टर जन्म-मृत्यु पंजीयन से की जा सकती है। 

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा