पांचों युवक गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के लिए गए थे तो डूबेने से हुई मौत

हैदराबाद
तेलंगाना के निर्मल जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां गोदावरी नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंदिर नगर बसर में हुई, जब पांचों युवक गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार, मृतक एक ही परिवार के थे और हैदराबाद के चिंतल में रहते थे। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले इस परिवार के कुल 18 सदस्य सरस्वती मंदिर में दर्शन और गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के लिए बसर गए थे।
मंदिर में दर्शन से पहले वे अनुष्ठान के लिए नदी में गए थे। इसी दौरान युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था।
इस बीच, नदी किनारे मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया और इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तैराकों की मदद से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान राकेश, विनोद, मदन, रुतिक और भरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल से कम थी। सभी शवों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण गोदावरी नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है।
गोदावरी घाट पर हाल के डूबने की घटनाओं के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
परिवहन और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में पांच युवकों की मौत की खबर ने उन्हें दुखी किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने नदियों और सिंचाई परियोजनाओं का दौरा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को जलाशयों, नदियों और परियोजनाओं पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिसमें गहराई के बारे में सावधान किया जाए। प्रभाकर ने बताया कि जनवरी में हैदराबाद के पांच युवक कोंडापोचम्मा जलाशय में डूब गए थे। हैदराबाद के छात्र सेल्फी लेने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए थे। एक सप्ताह पहले जयशंकर भूपालपल्ली जिले में मेदिगड्डा बैराज में छह युवक डूब गए थे।

  • admin

    Related Posts

    चंडीगढ़ एयर शो: आसमान में बना तिरंगा, सुखना लेक पर प्री-बुकिंग वालों को ही मिलेगा प्रवेश

    चंडीगढ़ चंडीगढ़ में सुखना लेक पर 27 मार्च से दो दिवसीय एयर शो की शुरुआत हो गई है, जिसमें भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में शानदार करतब…

    सरकार का बड़ा कदम: पेट्रोल 13 रुपये सस्ता, डीजल पर शून्य एक्साइज ड्यूटी

    नई दिल्ली  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल वित्त मंत्रालय द्वारा 26 मार्च को जारी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश