सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाना है, वॉर्म-अप मैच में राहुल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज में अभी ज्यादा समय नहीं बचा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाना है। टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम पर्थ के पुराने टेस्ट वेन्यू वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम पर कर रही है। यहीं भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ इंडिया ए के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैच के पहले दिन केएल राहुल को चोटिल होकर मैदान से लौटना पड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनकी कोहनी पर लग गई, जिसके बाद वह रिटायर आउट हो गए। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय पारी का आगाज कौन करेगा। कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, इंट्रा स्क्वॉड मैच में भी यशस्वी के साथ राहुल ओपन करने उतरे थे, जिसका मतलब है कि भारतीय टीम उनसे ही पर्थ टेस्ट में ओपन कराने का प्लान बना रही है।

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा अभिमन्यु ईश्वरन भी हैं, लेकिन उन्होंने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसके बाद उनका प्लेइंग XI में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। इंट्रा स्क्वॉड मैच में विराट कोहली जब बैटिंग के लिए आए तो कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन फिर दूसरी स्लिप में कैच थमाकर आउट हो गए। जायसवाल भी 15 रन बनाकर ही आउट हो गए। ब्रेक के समय तक बैटिंग साइड ने 28 ओवर में 106 रन बनाए थे, जबकि पांच विकेट निकल चुके थे।

केएल राहुल की चोट को लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। केएल राहुल अब बचे हुए इंट्रा स्क्वॉड मैच में उतरते हैं या नहीं, यह देखना अहम होगा। 22 नवंबर से टेस्ट मैच शुरू होना है, ऐसे में भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट पर करीबी नजर बनाए रखेगी। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के दौरान अच्छे टच में नजर आए, जो भारतीय टीम के लिए बढ़िया साइन रहा।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव