उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से UPSSSC Van Daroga भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया

नई दिल्ली
यूपी वन दारोगा भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से UPSSSC Van Daroga भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्ज हैं।

701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
आपको बता दें कि यह भर्ती कुल 701 पदों के लिए निकाली गई थी। अब यूपीएसएसएससी की ओर से 701 पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें से अनारक्षित के 288 पदों, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पदों, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों 14, महिला के 140 पदों, सैन्य वियोजित/ भूतपूर्व सैनिक के 35 पदों, पर नियुक्तियां की गई हैं।

कैसे चेक करें परिणाम
यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Notice Board में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी हुआ जारी
यूपीएसएसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 78.25 प्रतिशत, एससी के लिए 66.25 फीसदी, एसटी के लिए 61.75 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75.25 फीसदी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ 75 फीसदी दर्ज किया गया है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

admin

Related Posts

सपा की नोएडा रैली असफल, ब्रजेश पाठक बोले- मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने नकारा

नोएडा में सपा की रैली फ्लॉप, मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने किया खारिज: ब्रजेश पाठक खाली कुर्सियों ने खोली सपा की जमीनी हकीकत अंधविश्वास छोड़ सत्ता की…

जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर-सीएम योगी

665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र,  बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पाकर भावुक हुए अभ्यर्थी, कहा- मेहनत को मिला सम्मान’ जाति-धर्म और क्षेत्रवाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद