UPSC की परीक्षा से भी मुश्किल महिला नागा संन्यासी बनने की परीक्षा!104 अभ्‍यर्थी फेल

प्रयागराज
 महाकुंभ के दौरान सभी 13 अखाड़ों में नागा संन्‍यासी और महामंडेलेश्‍वर बनाए जा रहे हैं। इस बार कुंभ में कसौटी पर खरा नहीं उतरने वाले महामंडलेश्‍वर पद के आवेदकों में 12 और नागा संन्‍यासी के लिए 92 अभ्‍यर्थी फेल हो गए हैं। जूना, आवाहन, निरंजनी और बड़ा उदासीन अखाड़ा ने ऐसे लोगों को पदवी देने से मना कर दिया है। जांच में इनकी छवि धर्म और परंपरा के विपरीत मिली है। कुछ लोगों की शैक्षिक योग्‍यता गलत पाई गई है।

अखाड़ों में पद और संन्‍यास देने से पहले संबंधित व्‍यक्ति और संत के आवेदन पर तीन स्‍तरीय जांच होती है। जो पहले से संन्‍यासी होता है उसे महामंडलेश्‍वर की पदवी दी जाती है। वहीं, विरक्‍त जीवन का संकल्‍प लेने वालों को नागा संन्‍यासी बनाया जाता है। मकर संक्रांति के बाद से अभी तक 13 अखाड़ों से 30 महामंडलेश्‍वर और 35 सौ से ज्‍यादा नागा संन्‍यासी बनाए जा चुके हैं। वसंत पंचमी को तीसरे अमृत स्‍नान तक महामंडलेश्‍वर पद के लिए पट्टाभिषेक और नागा संन्‍यासियों को दीक्षा दी जाएगी।

अखाड़ों के जिलेदार करते हैं जांच

दोनों ही पदों के लिए अखाड़ों में आवेदन लिया जाता है। संत और व्‍यक्ति अपना जन्‍मस्‍थान, संगे संबंधियों का ब्‍योरा, शैक्षिक योग्‍यता, कोई मुकदमा है या नहीं और प्रॉपर्टी की जानकारी देते हैं। अखाड़े के जिलेदारों के माध्‍यम से उनकी जांच कराई जाती है। जिलेदार अपनी रिपोर्ट अखाड़े के पंच परमेश्‍वर को देते हैं। पंच रिपोर्ट को देखकर अपने हिसाब से जांच करते हैं। इसके बाद अखाड़े के सभापति को फाइनल रिपोर्ट दी जाती है।

महात्‍मा के जरिये तथ्‍यों का वेरीफिकेशन कराते हैं सभापति

फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद सभापति कुछ महात्‍तमाओं के जरिये सभी तथ्‍यों का वेरीफिकेशन कराते हैं। तब जाकर नागा संन्‍यासी और महामंडलेश्‍वर की पदवी प्रदान की जाती है। जानकारी के मुताबिक, इस बार कुंभ मेले में महामंडलेश्‍वर पद के लिए निरंजनी अखाड़े में छह, जूना अखाड़े में चार और आवाहन अखाड़े को दो संतों के बारे में दिए गए तथ्‍य गलत मिले। इसकी वजह से इन सबको महामंडलेश्‍वर की उपाधि नहीं दी गई।

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी