स्किनकेयर में सादगी का दौर: ‘स्किनिमलिज्म’ से खूबसूरत त्वचा का नया फॉर्मूला

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर '10-स्टेप कोरियन स्किनकेयर' जैसे भारी-भरकम रूटीन काफी ट्रेंड में थे। हर कोई बेहतर स्किन के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट्स स्किन केयर में शामिल कर रहे थे। लेकिन वहीं अब एक नया और असरदार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे स्किनिमलिज्म कहते हैं।

यह शब्द 'Skin' और 'Minimalism' से मिलकर बना है। इसका सीधा सा मतलब है, अपनी स्किन की जरूरतों के मुताबिक कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके स्किन की देखभाल करना। आइए जानते हैं कि यह ट्रेंड क्या है और आप इसे अपने जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं।

स्किनिमलिज्म क्या है?

स्किनिमलिज्म का मकसद ‘Less is More’ के प्रिंसपल पर चलना है। यह आपकी त्वचा पर लेयर-दर-लेयर प्रोडक्ट्स थोपने के बजाय, केवल उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करने पर जोर देता है जिनकी आपकी त्वचा को वास्तव में जरूरत है। इसका मकसद त्वचा के नेचुरल बैरियर को सुरक्षित रखना और उसे सांस लेने का मौका देना है।

इसे अपने रूटीन में कैसे शामिल करें?

अपने स्किनकेयर को 'मिनिमल' बनाने के लिए आपको बस इन बुनियादी स्टेप्स पर ध्यान देना होगा-

अपनी जरूरतों को पहचानें

सबसे पहले यह समझें कि आपकी स्किन टाइप क्या है (ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन)। बाजार में दिखने वाले हर नए सीरम या मास्क को खरीदने की जरूरत नहीं है। अपनी त्वचा की मुख्य समस्याओं, जैसे- मुंहासे, पिग्मेंटेशन या ड्राइनेस के आधार पर प्रोडक्ट्स लें।

बेसिक 'ABC' रूटीन अपनाएं

स्किनिमलिज्म में तीन सबसे महत्वपूर्ण चीजें होती हैं-

    क्लींजिंग- एक सौम्य क्लींजर से दिन में दो बार चेहरा साफ करें।
    मॉइस्चराइजिंग- त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
    सनस्क्रीन- यह सबसे जरूरी स्टेप है। चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर, सनस्क्रीन कभी न भूलें।

मल्टी-टास्किंग प्रोडक्ट्स चुनें

ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो एक साथ दो काम करते हों। जैसे-ऐसा ऐसा लिप बाम जो गालों पर टिंट का काम भी करे। इससे आपके पास प्रोडक्ट्स की संख्या कम होगी और समय भी बचेगा।

स्किनिमलिज्म के फायदे

    त्वचा की बेहतर सेहत- जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स त्वचा के pH लेवल को बिगाड़ सकते हैं। कम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से जलन और ब्रेकआउट्स की संभावना कम हो जाती है।
    समय और पैसे की बचत- जब आपको 10 स्टेप्स फॉलो नहीं करने होंगे, तो आपका कीमती समय बचेगा और साथ ही गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगाम लगेगी।
    पर्यावरण के अनुकूल- कम प्रोडक्ट्स खरीदने का मतलब है-कम प्लास्टिक वेस्ट और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल।

 

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह