‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की पूरी टीम का देसी तड़का: वेकना बना खलनायक, स्टीव-जॉनथन की जोड़ी बनी करण-अर्जुन

मुंबई

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' काफी भावुक करने वाला है क्योंकि इसके बाद अब इस सीरीज का कोई नया सीजन नहीं आएगा। एल समेत बाकियों ने मिलकर अंत में वेकना को मार दिया और अपने नए सफर की शुरुआत पर निकल गए। अब इस सीरीज पर कई मीम्स बन रहे हैं। साथ ही कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें इस सीरीज के किरदार, बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर्स पर नजर आ रहे हैं। और उसे देख लोगों की हंसी भी छूट रही है।

इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटर ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदारों की कुछ AI-जेनेरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें यश चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' में अमिताभ बच्चन की जगह वेकना और शाहरुख खान-ऐश्वर्या की जगह पर माइक-इलेवन को दिखाया गया है। फिल्म 'करण-अर्जुन' के पोस्टर पर स्टीव और जॉनथन हैं, जिनको शाहरुख-सलमान की जगह दिखाया गया है। 'मैंने प्यार किया' में भी माइक और एल दिखाई दे रहे हैं।

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के एक्टर्स बॉलीवुड अवतार में
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पोस्टर पर स्टीव, नैंसी और जॉनथन तो 'हम आपके हैं कौन' में जॉयस और हॉपर की फोटो लगाई गई है। 'ओम शांति ओम' में लूकस और मैक्स की तस्वीर है। 'हम दिल दे चुके सनम' के पोस्टर पर भी स्टीव, नैंसी और जॉनथन हैं। हालांकि 'हाफ गर्लफ्रेंड' में डस्टिन और एरिका को देख लोग शॉक्ड हैं क्योंकि उनके बीच कुछ ऐसा एंगल देखने को नहीं मिला था।

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदारों को यूं देख फैंस का रिएक्शन
'आशिकी 2' में बिली और केरेन हैं, 'खलनायक' के पोस्टर पर एल, माइक और वेकना नजर आ रहे हैं। 'बाजीगर' में एल, मैक्स और हेनरी दिखाई दे रहे हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' में विल और रॉबिन को रणबीर-श्रद्धा की जगह पर दिखाया गया है। ये देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'एडिटर को मेरी तरफ से अंधाधुंध इज्जत।' एक ने लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बाजीगर रियल लग रही।' एक ने लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 1000% रिलेट कर रहा है।' एक ने लिखा, 'पति पत्नी और वो में माइक-एल और विल।'

admin

Related Posts

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन से जुड़ा क्या असर? नया पोस्टर देखें

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज…

ऑस्कर पहुँचने से पहले खतरे में पड़े Priyanka Chopra-Nick Jonas, आखिरी पल में टला बड़ा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव