‘अवतार 3’ का इमोशनल इम्पैक्ट, थिएटर से निकलते बोले लोग- ऑस्कर की हकदार है ये फिल्म

लॉस एंजिल्स

जेम्‍स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है, और रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से माना जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 2400 करोड़ की कमाई करेगी। फिल्म देखने के बाद लोग जिस तरह की बातें कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि यह कमाई का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाएगी। Avatar: The Way of Water की रिलीज के तीन साल बाद जेम्स कैमरून चौथे पार्ट 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ लौटे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और ऐसा लग रहा है कि यह इंतजार सफल रहा है। फिल्म देखने के बाद जो शुरुआती रिव्यूज आए हैं, उसके मुताबिक 'अवतार 3' को लोगों ने 'मास्टरपीस' बताया है। एक यूजर तो रो पड़ा और कहा कि यह ऑस्कर की हकदार है।

कितनी कमाई करेगी 'अवतार 3', ओपनिंग डे का ऐसा रह सकता है हाल
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड ऐश' भारत में लगभग 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर इसकी तुलना पिछली रिलीज 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' से की जाए, तो उसने 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और लाइफटाइम 500 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार 3' अमेरिका में $90 मिलियन से $105 मिलियन (करीब 900 करोड़) की ओपनिंग करने के लिए तैयार है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह आदित्य धर की 'धुरंधर' को पछाड़ सकती है, जिसने पिछले 14 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। माना जा रहा है कि 'अवतार 3' भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

'अवतार' के अगले दो पार्ट 2029 और 2031 में होंगे रिलीज
'अवतार: फायर एंड ऐश' जर्मनी और फिलिपिंस में 17 दिसंबर को रिलीज हो गई थी, और अब 19 दिसंबर को भारत समेत देश के बाकी हिस्सों में रिलीज हुई है। जेम्स कैमरून पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि 'अवतार' का यूनिवर्स आगे और बढ़ेगा। इस फ्रैंचाइज की दो और फिल्में साल 2029 और 2031 में रिलीज होंगी। फिलहाल, उन पर काम चल रहा है।

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार