वर्षों तक कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले बुजुर्ग संतु चक्रेस आज बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया

रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण न सिर्फ जरूरतमंदों को पक्का मकान दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी नया ठौर और आत्म-सम्मान दे रही है। ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा निवासी 70 वर्षीय संतु चक्रेस की।

वर्षों तक कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले बुजुर्ग संतु चक्रेस आज बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया है। खास बात यह रही कि इस घर की चाबी उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से मिली, जब वे हाल ही में जशपुर प्रवास पर थे।

भावुक संतु चक्रेस ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि "उम्र के इस पड़ाव में जब चिंता से मुक्त होकर जीना चाहता है, तब यह पक्का मकान मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है। अब मुझे और मेरे परिवार को न तो बारिश से डर है और न ही जहरीले जीव-जंतुओं से। अब हमारा भी एक सुरक्षित और मजबूत आशियाना है।"

संतु चक्रेस ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था, जो अब पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। यह महज एक मकान नहीं, बल्कि उनके लिए आत्म-सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक है।

वर्षों तक झोपड़ी जैसे घर में जीवन बिताने के बाद जब उन्हें अपना खुद का ठोस छत मिला, तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

admin

Related Posts

जिला खनिज न्यास, सांसद सड़क सुरक्षा एवं पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर पीएम जनमन की सड़कों का मापदंडों के अनुरूप हो निर्माण: सांसद  चिंतामणि महाराज बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद,…

विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर परीक्षाएँ केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि संयम, समर्पण और आत्मबल की कसौटी – उपमुख्यमंत्री  शर्मा उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश