48 घंटे में देश छोड़ने के फरमान का असर आजमगढ़ में भी देखने को मिला, शॉर्ट टर्म वीजा पर कोई पाक नागरिक नहीं: SSP

आजमगढ़
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने के फरमान का असर आजमगढ़ में भी देखने को मिला है, पूरे जनपद में हाई अलर्ट है। आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की अभिसूचना इकाई से जांच के बाद आज बताया कि आजमगढ़ में भी 4 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं, लेकिन वह लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रहे हैं

आजमगढ़ में शॉर्ट टर्म वीजा पर कोई पाक नागरिक नहीं: SSP
मिली जानाकरी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि आजमगढ़ में अभी तक शार्ट टर्म वीजा पर कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है, जो लोग यहां रह रहे हैं वह सरकार की गाइडलाइन के दायरे में नहीं है। बाकी अन्य गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नोरी वीजा पर रह रहीं पाक महिलाएं, एक BDS डॉक्टर ने मांगी नागरिकता
मीणा के अनुसार जो 4 नागरिक यहां रह रहे हैं उन्हें नो ऑब्लीगेशन टू रिटर्न टू इंडिया(नोरी) वीजा की सुविधा भी प्राप्त है। यह सभी महिलाएं हैं, जो शादी के बाद यहां आईं है । जो महिलाएं यहां निवास कर रही हैं उनमें शहर के एक मुहल्ले में एक परिवार की बेटी की शादी पाकिस्तान में हुई थी। इसी महिला ने अपने जेठ की बेटी की शादी अपने भाई से 14 वर्ष पहले कराई थी। शादी के बाद वह भारत आई, यह महिला पेशे से दांत की डाक्टर(बीडीएस) है और इनकी 3 बेटी हैं। यह महिला शादी के बाद से लॉन्ग टर्म वीजा पर आजमगढ़ में रह रही है । परिवार ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है।

70 साल की पाक बहनों की भी जनपद में शादी, जांच में सबकुछ क्लियर
मीणा के अनुसार इसी तरह 3 अन्य पाकिस्तान की महिलाओं की शादी भी जनपद में हुई है जिसमें 2 सगी बहनें हैं और एक ही परिवार में उनकी शादी हुई है। दोनों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद फिलहाल अभी तक कोई ऐसा पाकिस्तानी नागरिक नहीं है जो सरकार की गाइडलाइन के दायरे में है।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?