सरकारी नौकरी में स्थाई-अस्थाई का भेद खत्म, 7.50 लाख पदों पर 2 बड़े बदलाव होंगे

भोपाल
मध्यप्रदेश में जल्द ही शासकीय सेवकों के बीच 50 साल पुराना एक और भेद खत्म होने वाला है। यह नियमित शासकीय सेवाओं में स्थाई और अस्थाई पदों का है, जो मध्यप्रदेश के गठन के साथ ही विभागों के लिए तैयार किए जाने वाले मैनपावर के ढांचे की रचना के समय पैदा हुआ था। तब नए विभाग और नए पद सृजित किए गए थे।

सभी नियमित पद थे, लेकिन तत्कालीन सरकार ने एक समान वेतन, भत्तों और सुविधाओं के बावजूद स्थाई और अस्थाई की श्रेणी में बांट दिया था। तभी से दोनों श्रेणियों में भर्तियां होती रहीं, लेकिन जो शासकीय सेवक अस्थाई पदों पर सेवा देते आ रहे हैं, उन्हें कई कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

कानूनी अड़चनों का सामना

वर्तमान में 7.50 लाख से ज्यादा कुल नियमित पद हैं। इनमें 2 से 5 फीसदी अस्थाई हैं। इस वजह से विभागों को नियंत्रण और प्रबंधन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो नियमित श्रेणी के अस्थाई पदों पर भर्ती होकर सेवा कर रहे अधिकारी, कर्मचारियों को भी कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक यह अहम प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। सब ठीक रहा तो मंजूरी मिल सकती है। एक जानकारी के अनुसार मंत्रालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी 338 हैं। इनमें 284 स्थाई और 54 अस्थाई है। सहायक ग्रेड-2 के 335 पद में 307 स्थाई व 28 अस्थाई हैं। सहायक ग्रेड-3 के कुल 602 पदों में से 534 स्थाई और 68 अस्थाई हैं। वन विभाग की वन सेवा के तहत वन क्षेत्रपाल के कुल 1194 पदों में से 1192 स्थाई और 02 अस्थाई है। इसी तरह दूसरे विभागों में भी है।

अस्थाई पद वालों को होंगे ये दो बड़े लाभ

-ऐसे शासकीय सेवक यदि दूसरी सेवाओं में चयनित होकर काम करना चाहेंगे और तीन वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद पुरानी सेवा में वापस आना चाहेंगे तो आ सकेंगे। अभी इन्हें, इसकी पात्रता नहीं है।

-कई बार राज्य व केंद्र के सार्वजनिक उपक्रमों को अनुभवी मैनपावर की जरुरत होती है, वे भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हैं, जिसमें स्पष्ट उल्लेख होता है कि 3 से 5 साल की नियमित सेवा पूरी कर चुके अभ्यार्थी ही उपक्रमों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अभी अस्थाई पदों पर सेवा देने वाले सेवक इन उपक्रमों में शामिल नहीं हो सकते, जिन्हें स्थायी पदों पर संविलियन करने से यह बाधा दूर होगी।

कार्यभारित पदों पर भी होना है निर्णय

मंत्रालय समेत प्रदेश में कई विभागों के अंदर कार्यभारित पद भी है, जिन पर शासकीय सेवकों की नियमित भर्ती होती आ रही है। ये पद भी नियमित के समान ही है। सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर भी निर्णय होना है। बता दें कि नियमित श्रेणी में अस्थाई पद सबसे ज्यादा मंत्रालय सेवा के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, गृह विभाग समेत लगभग सभी विभागों में हैं। जहां बड़ी संख्या में अस्थाई कर्मचारी सेवा दे रहे हैं।

भेद खत्म होने से किस पर क्या पड़ेगा असर सरकार

    सेवाओं के प्रबंधन व शासकीय सेवकों पर नियंत्रण में और अधिक मदद मिलेगी। अनावश्यक आदेश-निर्देश की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    अस्थाई पद: ऐसे जितने भी पद हैं वे धीरेधीरे खत्म होंगे, उन पर कार्यरत शासकीय सेवकों के सेवानिवृत होने के बाद उन पर भर्ती नहीं होंगी। इन पदों को नियमित पदों में शामिल किया जाएगा।

    अस्थाई पदों पर सेवारत शासकीय सेवक: ये पूर्व की तरह सेवा में बने रहेंगे। विभाग चाहे तो नियमों में संशोधन कर इन्हें स्थाई श्रेणी में ला सकेंगे।

admin

Related Posts

मप्र में सरकारी कर्मचारियों की नई नीति, तीन आदिवासी जिलों के लिए बड़ा सिंचाई पैकेज और वन विज्ञान केंद्र

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की 7 कैटेगरी (दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन, कार्यभारित, स्थायीकर्मी सहित अन्य) समाप्त कर दी हैं। अब सिर्फ तीन कैटेगरी रहेंगी, इनमें नियमित, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी…

धीरेंद्र शास्त्री पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हरियाणवी रैपर ने दी सफाई, एल्बम में बदलेगा विवादित हिस्सा

छतरपुर  बाबा बागेश्वर पर विवादित टिप्पणी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरियाणवी रैपर प्रवीण ढांडा उर्फ ढांडा न्योलीवाला ने सफाई दी है। अपने नए एल्बम पर शुरू हुई कन्ट्रोवर्सी के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश