रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए: राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए। आगामी 15 जून को जिला चिकित्सालय के विस्तार भवन एवं ओपीडी का संचालन शुरू किया जाए। राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पीआईयू द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजनान्तर्गत 65 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन विकास कार्यों को गति देकर शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यंकट क्लब भवन और पीडब्ल्यूडी भवन का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया। उन्होंने कोल भवन की बाउन्ड्रीवाल सहित शेष निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। पीके स्कूल सांदीपनी विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और दिसम्बर माह तक सांदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ढेकहा तिराहा से करहिया मण्डी तक सड़क निर्माण कार्य को वर्षाकाल से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बायपास फोर लेन के निर्माण के लिए शेष अर्जित भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण एजेंसी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 किलोमीटर लंबाई का बायपास सर्विस रोड के साथ फोरलेन बन रहा है। इसके कार्य में व्यवधान न हो तथा यह कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो जाए। उप मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी भवन सहित अन्य शासकीय भवनों के रूके हुए निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित विभिन्न निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

     अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19…

    गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार

    छबिलाल राजेंद्रग्राम इन दिनों राजेंद्र ग्राम में पागल आवारा घूम रहे इंसानों के देखभाल के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं वा इनको पूछताछ करने वाला कोई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’