डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, स्कूल में शराब पीकर आए दो सहायक शिक्षक सस्पेंड

बिलासपुर.

शराब के नशे में स्कूल आने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने मस्तूरी विकासखंड के प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. दोनों मामलों में स्थानीय शिकायत, जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया. पहला मामला ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है.

यहां 6 मार्च को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संदीप रात्रे को शराब के नशे में पाया. स्कूल के प्रधान पाठक ने बताया कि शिक्षक संदीप रात्रे कई बार बिना पूर्व सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे विद्यालय की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होती है. ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ ने संयुक्त रूप से इसकी रिपोर्ट तैयार कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को सौंपा. बीईओ की जांच में भी शिकायत सही मिली. जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संदीप रात्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट निर्धारित किया गया है.

दूसरा मामला मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला का है. यहां पदस्थ सहायक शिक्षक उत्तम कुमार कंवर के खिलाफ भी शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत सामने आई थी. मामले की जानकारी मिलने पर बीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा. स्पष्टीकरण के जवाब में शिक्षक उत्तम कुमार कंवर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. इसके बाद बीईओ के भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में शराब के नशे में स्कूल आने वाले लगभग 14 से अधिक शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है. इसके बावजूद कुछ शिक्षक अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं.

admin

Related Posts

Post Matric Scholarship Alert: आधार सीडिंग या बंद खाते से रुकी छात्रवृत्ति, सुधार के लिए 15 मार्च अंतिम तारीख

रायपुर. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी में सुधार…

कमर्शियल गैस की कमी से बढ़ी चिंता, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

रायपुर. प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्यभर के होटल, रेस्टोरेंट और फूड व्यवसायों के लिए एडवाइजरी जारी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 1 views
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 5 views
टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज