दूसरे से बात करने से रोकने पर मृतका ने जड़ा था थप्पड़, छत्तीसगढ़-सक्ति में युवक ने युवती का गला घोंटा

सक्ति।

सक्ति जिले के गांव जाजंग भाठापारा में पड़ोसी युवक रेशम लाल ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती का घर के बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सक्ति थाने में लकेश्वर सिदार की सूचना पर धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह बाबू लाल की बड़ी में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला। इस दौरान आसपास की तलाशी और लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि रेशम लाल सिदार (26) घटना के बाद से नहीं दिख रहा है। संदेही रेशम लाल की खोजबीन शुरू की गई। रेशम लाल के रायगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। घेराबंदी कर टीम ने उसे पकड़ लिया। वह जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी युवती से एकतरफा प्यार करता था। आरोपी ने अपने साथी रामेश्वर पटेल को बताया कि वह अपने प्रेमिका से मिलने उसके उसके घर गया। इस दौरान दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। युवती किसी अन्य शख्स मुकेश से बात कर रही थी। युवती ने कहा कि तुम अभी चले जाओ मुकेश आ रहा है। आरोपी युवक वहां से जाने लगा, तभी उसकी जेब में रखे कुछ रुपये गिर गए। इसके बाद युवती दीवार कूदकर युवक के पास आ गई और फिर दोनों ने बाबू लाल की बाड़ी में संबंध बनाए, तब युवक ने मुकेश से बात करने के लिए मना किया। इसके बाद दोनों ने विवाद हुआ। युवती ने युवक को कई जगह नाखूनों से नोंचा और एक-दूसरे से मारपीट की। गुस्से में आकर युवक ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर से लाश को कुछ दूर पर रखकर वहां से जाने लगा, लेकिन मुकेश और लोचन बाहर खड़े हुए थे। आरोपी ने युवती के मोबाइल फोन और अन्य सामान को छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी रेशम लाल की बताई जगह से सामान को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें