DAVV में 46 कोर्स में एडमिशन के लिए CUET परीक्षा संभावित, मार्च-अप्रैल में होगी परीक्षा

इंदौर
 केंद्र सरकार अगले शिक्षा सत्र में प्रवेश को लेकर कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) जल्द करवाने जा रही है। डेढ़ से दो महीने पहले सीयूटी यूजी-पीजी होगी। इस संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरुवार को बैठक रखी गई है। जहां कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने कोर्स मैपिंग और सीट संख्या का डेटा जल्द तैयार करने पर जोर दिया है।

कुलगुरु ने कम प्रवेश होने वाले कोर्स को प्रवेश परीक्षा से अलग करने के निर्देश दिए हैं। कुछ विभागाध्यक्षों ने दोबारा पुरानी प्रवेश प्रक्रिया अपनाने की बात कहीं। उनका तर्क है कि सीयूटी होने के बाद एनटीए से डेटा मिलने में काफी समय लगता है। इससे काउंसिलिंग करवाने में समय पर शुरू नहीं होती है। सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी अन्य संस्थानों में प्रवेश ले लेते हैं।

तीन हजार सीटों के लिए होगा प्रवेश

तक्षशिला परिसर में दोपहर तीन बजे आईएमएस, आईआईपीएस, कॉमर्स, ईएमआरसी, इकोनामिक्स, आईईटी सहित कई विभागाध्यक्ष पहुंचे। सीयूईटी मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। इसे लेकर कुलगुरु ने सभी विभागाध्यक्षों को अपनी तैयारी दिसंबर तक पूरी करने को कहा गया। यूजी-पीजी मिलकर 46 कोर्स की तीन हजार सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है।
10 प्रतिशत सीट बढ़ाने की इच्छा

कुलगुरु ने नए कोर्स जोड़ने के साथ ही सीट बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की। कुछ विभागाध्यक्षों ने 10 प्रतिशत सीट वृद्धि की इच्छा जताई है। अब विभागाध्यक्षों को दस दिनों के भीतर प्रस्ताव बनाने को कहा है। यहां तक कि जिन पाठ्यक्रमों में कम प्रवेश हुए हैं, उनकी सूची बनाई जाएगी। उसके बाद विश्वविद्यालय किन-किन कोर्स को हटाना है, उसके बारे में फैसला लेंगी।

admin

Related Posts

डिजिटल दौर में बिना बड़ी डिग्री के भी बना सकते हैं शानदार करियर

आज के डिजिटल दौर में कंटेंट की दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है. अब यहां काम पाने के लिए बड़ी डिग्री जरूरी नहीं रह गई है. अगर आपके पास…

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा संपन्न छात्रों ने पेपर को बताया संतुलित और स्टूडेंट फ्रेंडली

दिल्ली सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12 की इतिहास परीक्षा आज 30 मार्च को सफलतापूर्वक खत्म हो गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन