त्रिवेणी के तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब आस्था के समंदर में घुलता मिलता नजर आ रहा, तीस करोड़ के करीब लोगो ने लगाई डुबकी

महाकुंभ नगर
महाकुंभ के मौके पर पतित पाविनी गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी है। त्रिवेणी के तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब आस्था के समंदर में घुलता मिलता नजर आ रहा है। सफर की दुश्वारियों और पैदल चलने से हुयी थकान को मां गंगा अपने आंचल में समा कर मिनटों में समाप्त कर रही हैं और यह पावन डुबकी लगाकर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार भोर से सुबह दस बजे तक दस लाख कल्पवासियों समेत 56 लाख 72 हजार श्रद्धालु त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके थे जिन्हे मिला कर महाकुंभ में अब तक स्नान करने वालों की संख्या बढ़ कर 29 करोड़ 64 लाख हो चुकी है।
इस बीच प्रयागराज जिला प्रशासन ने साफ किया है कि मेला क्षेत्र को छोड़ कर प्रयागराज में वाहनो के प्रवेश पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि प्रयागराज कमिश्नरेट से ‘डायवर्जन स्कीम’ (वाहनों के प्रवेश और निकास) हटाई जा रही है। इससे पहले गुरुवार की सुबह मेला क्षेत्र में गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर एक सूचना तेजी से वायरल हो रहा है कि चार फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह समाचार पूरी तरह से निराधार है। प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश (डायवर्जन स्कीम) मौनी अमावस्या को देखते हुए प्रतिबंधित किया गया था जिसे 30 तारीख से हटाया जा रहा है। 31 जनवरी,एक फरवरी और चार फरवरी को प्रयागराज में वाहनो का प्रवेश सुचारु रहेगा जबकि बसंत पंचमी स्नान पर्व के मद्देनजर दो और तीन फरवरी को नगर में वाहनों पर प्रवेश निषेध रहेगा। जहां तक मेला क्षेत्र की बात है तो इसके लिये मेला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश मान्य होंगे।”

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

एयरपोर्ट की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए 05 नई अस्थाई पुलिस चौकियों का सृजन

चप्पे-चप्पे पर पहरा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना अभेद्य किला एयरपोर्ट की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए 05 नई अस्थाई पुलिस चौकियों का सृजन      दो स्थानों पर 07-07…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती