नाबालिग से रेप मामले में सख्त फैसला, अदालत ने सुनाई 20 साल की कठोर सजा

दंतेवाड़ा

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मामला थाना बचेली क्षेत्र का है। रिपोर्ट के अनुसार 16 वर्ष 2 माह की नाबालिग 6 फरवरी 2024 की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। जांच में पता चला कि दलसिंह राजपूत उर्फ ढालसिंग (28 वर्ष), निवासी ग्राम बिमफलिया, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) उसे अपने साथ ले गया था।

मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। विशेष टीम 17 फरवरी 2024 को गुजरात रवाना हुई और 19 फरवरी 2024 को जिला आनंद के खानपुर तालुकापुर बोरसद क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

जांच पूरी होने के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

admin

Related Posts

रानी दुर्गावती योजना से बेटियों को 1.50 लाख रुपए की सहायता

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने के बाद महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे ‘महतारी गौरव वर्ष’ के संकल्पों को…

14वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप शुरू, विजय शर्मा बोले– खेल से बढ़ती है अनुशासन और एकता

रायपुर खेल से सुदृढ़ होता है राष्ट्र निर्माण – उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को विधिवत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात