मंत्री परिषद ने ₹2059.85 करोड़ की परियोजना को दी स्वीकृति,सागर–दमोह मार्ग चार लेन में बदलेगा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद बैठक में सागर–दमोह मार्ग (76.680 किमी) को 2-लेन से 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर में उन्नत करने की ₹2059.85 करोड़ की परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत स्वीकृति दी गई। इसमें 40% राशि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा और शेष 60% राशि राज्य बजट से 15 वर्ष तक 6-माही एन्यूटी के रूप में वहन की जाएगी।

यह महत्वपूर्ण मार्ग सागर और दमोह को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। उन्नयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि, खनिज, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को मजबूत गति मिलेगी।

परियोजना में 13 अंडरपास, 3 वृहद पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े और 42 मध्यम जंक्शन का निर्माण, तथा परसोरिया, गढ़ाकोटा, रोन और बान्सा में 4 बायपास शामिल हैं। सड़क सुरक्षा के लिए 21 स्थानों पर कर्व सुधार तथा 13 बड़े जंक्शनों पर VUP प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि 10,300 पीसीयू वर्तमान यातायात दबाव और भविष्य में 17,000 पीसीयू की संभावना को देखते हुए 4-लेन निर्माण आवश्यक है। यह मार्ग ‘विंध्य विकास पथ’ का हिस्सा है, जिससे कटनी दिशा में भविष्य का 4-लेन कॉरिडोर भी सुदृढ़ होगा। मार्ग के उन्नयन से यात्रा समय में कमी, दुर्घटनाओं में गिरावट, ईंधन की बचत और परिवहन तंत्र में व्यापक सुधार होगा। क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि, दमोह के खनिज संसाधनों और कुंडलपुर सहित पर्यटन स्थलों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह परियोजना बुंदेलखंड विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

admin

Related Posts

इन्दर सिंह परमार ने प्रेस वार्ता में की राज्य की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद…

छिंदवाड़ा में तैयार हुआ महात्रिशूल, 2 फरवरी को अयोध्या में होगी इसकी ऐतिहासिक स्थापना

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा के एक छोटे से गांव में एक ऐसे त्रिशूल का निर्माण किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा त्रिशूल होने का दावा किया जा रहा है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड