निगम ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई

भोपाल

भोपाल में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते निगम प्रशासन को मैदान में उतरकर अब कमान संभालनी पड़ रही है, निगम ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई है निगम ने शहर में अलाव जलाने को पूर्णतः प्रतिबंधित करने, आग जलाने की घटना पर सख्त कार्यवाही करने, वाहनों का प्रदूषण नियंत्रित करने और नागरिकों में जागरूकता हेतु अनाउंसमेंट कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए जायेंगे।

अहम बैठक में लिया फैसला

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन की अध्यक्षता में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु अहम बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में पी.सी.बी. के अधिकारियों ने निगम द्वारा फागर मशीन से जल के छिड़काव की सराहना करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक प्रभावी परिणाम भी देखने को मिल रहे है। निगम आयुक्त श्री नारायन ने कचरा जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों का एक टॉस्क फोर्स भी गठित किया और इसकी सूचना फोन नंबर (155304) पर देने हेतु कहा साथ ही रहवासी संघों, मैरिज गार्डन, होटल आदि को पत्र लिखा जाएगा।

बनी कार्ययोजना, लगेगा इन पर प्रतिबंध
बैठक में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई गई। शहर में अलाव जलाने को पूर्णतः प्रतिबंधित करने, आग जलाने की घटना पर सख्त कार्रवाई करने, मैरिज गार्डनों, रहवासी संघ, होटलों को पत्र लिखकर अलाव न जलाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। निगम के रैन बसेरों, बस स्टैंडों में अलाव के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक हीटर जैसे वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध कराए जायेंगे। इसके साथ ही जागरूकता हेतु निगम के वाहनों से अनाउंसमेंट किया जाएगा और कचरा, सूखी पत्तिया, लकड़ी, टायर न जलाने तथा पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने हेतु सचेत किया जाएगा।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु आग लगाने की घटना को रोकने हेतु रात्रिकालीन सुपरवाईजर, वाहन चालकों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों का एक टॉस्क फोर्स गठित किया और सख्त निर्देश दिए कि कचरा, पत्तिया, अलाव जलते पाए जाने पर फोन नंबर (155304) पर कॉल करें।

स्पॉट फाईन की कार्रवाई को और सख्त करने के निर्देश

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने स्पॉट फाईन की कार्रवाई को और सख्त करने, सेंट्रल वर्ज एवं साईड वर्ज के दोनों ओर की धूल को हटाने तथा 10 मेकनाईज्ड रोड स्वीपिंग वाहन को शीघ्र ही सड़क की साफ-सफाई हेतु संलग्न करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री नारायन ने निगम के संसाधनों और टीम के साथ वायु गुणवत्ता सुधार हेतु प्रतिबद्धता जताई और इस कार्य में सभी रहवासियों को भी जागरूक होकर वायु प्रदूषण रोकने में सहयोग और योगदान देने का आव्हान किया। निगम आयुक्त ने आग जलाने के स्थलों को चिन्हित कर वहां पर जन-जागरूकता और संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए। वही निगम आयुक्त ने आर.टी.ओ. से वाहनों के पी.यू.सी चेक कराने हेतु सघन अभियान हेतु पत्र व समन्वय करने के लिए भी  कहा है, साथ ही सभी विभागों के साथ मिलकर सतत् रूप से प्रयास किये जायेंगे। ट्राफिक पुलिस द्वारा जहां सिग्नल नहीं है उन स्थानों पर यातायात बाधित न हो और प्रदूषण न बढ़े इस हेतु अतिरिक्त टीम की तैनाती की जाएगी और इसके लिए पत्राचार किया जाएगा।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें