जिस सेंटर में परीक्षा होगी, उसी दिन कापी स्कैन हो जाएगी, उसी दिन कॉपी अपलोड भी होगी, कार्यपरिषद ने दी हरी झंडी

जबलपुर
अब मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान (मेडिकल) विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश भर के कालेजों में जिस दिन परीक्षाएं खत्म होंगी, उसके अगले दिन से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी सेंटर में आरंभ हो जाएगा। यह पेरीफेरल-स्कैनिंग के तहत होगा और इसे कार्यपरिषद ने हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही अब केंद्रीयकृत मूल्यांकन की योजना है।

परीक्षा वाले दिन ही स्कैन हो जाएगी कॉपी
यह सेंट्रल एसेसमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसमें जिस सेंटर में परीक्षा होगी, उसी दिन कापी स्कैन हो जाएगी, चूंकि मेडिकल विश्वविद्यालय में डिजिटल वेरिफिकेशन होता है, अत: उसी दिन कॉपी अपलोड हो जाएगी। विश्वविद्यालय के अभिनव प्रयास से प्रदेश के उन हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो विभिन्न कॉलेजों से चिकित्सा विज्ञान, होम्योपैथी व आयुर्वेदिक की पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें, मेडिकल विश्वविद्यालय से प्रदेश के करीब 500 कालेज संबद्ध हैं। इस नई व्यवस्था से मूल्यांकन के काम में गति आएगी, साथ ही समय बचेगा। परीक्षा परिणाम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद विद्यार्थियों का शैक्षणिक कैलेंडर भी प्रभावित नहीं होगा।

पहले ऐसी होती थी कॉपी की जांच
अब तक मेडिकल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सेंटर से कॉपी विश्वविद्यालय को भेजी जाती थी, फिर स्कैनिंग होती थी। कोडिंग होती थी, फिर डिकोडिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इसमें 20 से 25 दिन का समय लग जाता था। इसके बाद फिर मूल्यांकन कार्य आरंभ होता था।

परिणाम के इंतजार में बीत गए पांच माह
अभी पुरानी पद्धति से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के कारण सत्र 2022-23 नर्सिंग संकाय प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन नतीजों के इंतजार में विद्यार्थी बैठे हुए हैं।

admin

Related Posts

अग्रवाल महासभा की सक्रिय महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

भोपाल.  मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल ने आज अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता…

CM यादव ने कहा- MSME इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केंद्र और लाखों परिवारों की आत्मनिर्भरता का आधार

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन