जिस कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है वह पार्टी परिवार की चौखट से शुरू होती है और उसी चौखट पर समाप्त

नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और उसके विधायकों को लेकर विवादित बयान दिया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान की निंदा की है।
उन्होंने बात करते हुए कहा, “जिस कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है, वहां पूरी पार्टी एक विशेष परिवार की चौखट से शुरू होती है और उसी चौखट पर समाप्त होती है। जहां विचारधारा और नेतृत्व की गंभीर कमी नजर आती है। पूरी कांग्रेस पार्टी आज संकट में है और एक मानसिक रूप से अस्थिर नेता पार्टी को चलाने की कोशिश कर रहा है, जो सिर्फ हताशा और निराशा का शिकार है। यही कारण है कि उनकी बयानबाजी पूरी तरह से बेतुकी और निरर्थक हो गई है।”

झारखंड सरकार की नौकरियों में जेएमएम द्वारा 33 फीसदी आरक्षण की बात पर उन्होंने कहा, “जो लोग अपने घर में महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते, अपशब्द बोलते हैं और महिला उत्पीड़न करते हैं, उनके मुंह से महिला सशक्तिकरण की बातें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। यह हार को देखकर किया गया सिर्फ एक राजनीतिक छलावा और ड्रामेबाजी है।”

बता दें कि झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पहले चरण के तहत 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कई जिलों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। राज्य के पांच जिलों पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में स्थित 225 मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को सोमवार को रवाना कर दिया गया। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह सात बजे से 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी।

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया