कॉलेज चल रहा था सिर्फ कागजों में, जांच हुई तो कोई कॉलेज ही नहीं है, अब 750 प्राइवेट संस्थान पर जांच की लटकी तलवार

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के चर्चित नर्सिंग घोटाले की तरह ही एक और मामला सामने आया है, जहां सिर्फ कागजों में कॉलेज चल रहा था. जांच से पता चला कि असल में उस पते पर कोई कॉलेज है ही नहीं. ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त झुंडपुरा के शिव शक्ति कॉलेज में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद अब इससे संबंधित 750 निजी कॉलेज भी जांच के दायरे में आ गए हैं.

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को राजस्व की टीम से कॉलेज का फिजिकल वेरिफिकेशन करके दो सप्ताह रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं. इस जांच से ऐसे कॉलेजों के बारे में खुलासा हो सकता है जो सिर्फ कागजों पर मौजूद हैं. माना जा रहा है कि इस जांच में नर्सिंग घोटाले की तरह ही फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है.

फर्ज़ी रूप से हो रहा था संचालित
मुरैना के झुंडपुरा में शिवशक्ति कॉलेज जो कि फर्ज़ी रूप से संचालित हो रहा था. इस मामले में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी और राजस्थान के बांसवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस ठाकुर सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है .

हर साल दी जा रही थी मान्यता
मामला एक शिकायत के माध्यम से सामने आया. जांच में पाया गया कि जीवाजी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त शिव शक्ति कॉलेज का कोई अस्तित्व नहीं था. फिर भी कागजों पर इसका निरीक्षण करके हर साल मान्यता दी जा रही थी. जबकि दिए हुए पते पर कॉलेज था ही नहीं. इसके साथ-साथ फर्जी रूप से कॉलेज से बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जा रही थी. पूरे मामले के सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि शिव शक्ति की तरह और भी फर्जी कॉलेज हो सकते हैं जो सिर्फ कागजों पर खुले हैं और जिनके नाम पर फर्जीवाड़ा और पैसे की लूट हो रही है.

  • admin

    Related Posts

    पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

    भोपाल.  स्कूल शिक्षा विभाग केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक “8वां पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें “जीवन के पहले छह…

    यूएनएफपीए एंबेसेडर कृति सेनन ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जेंडर इक्वैलिटी का दिया संदेश

    भोपाल.  यूएनएफपीए इंडिया की गुडविल एंबेसेडर एवं फिल्म अभिनेत्री सुकृति सेनन गुरुवार को भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी