कलेक्टर का बड़ा कदम: भोपाल में भू-जल स्तर गिरने पर नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध, पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित

भोपाल
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत आदेश जारी करते हुए पूरे भोपाल जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले में नए निजी और अशासकीय नलकूपों के खनन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भू-जल के अत्यधिक दोहन से संकट गहराया
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने प्रशासन को जानकारी दी कि जिले में कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक उपयोग हो रहा है। इसके कारण नलकूपों और पेयजल स्रोतों का जल स्तर तेजी से गिरता जा रहा है। यदि यह स्थिति जारी रही तो आगामी गर्मियों में भोपाल जिले में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

बिना अनुमति नहीं हो सकेगा बोरिंग मशीन का प्रवेश
जारी आदेश के अनुसार जिले की राजस्व सीमाओं में बिना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुमति के कोई भी बोरिंग मशीन प्रवेश नहीं कर सकेगी और नए निजी नलकूपों का खनन नहीं किया जा सकेगा। हालांकि सार्वजनिक सड़कों से गुजरने वाली मशीनों को इस प्रावधान से छूट दी गई है।

अवैध बोरिंग पर जब्ती और एफआईआर
प्रशासन ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई बोरिंग मशीन अवैध रूप से जिले में प्रवेश करती है या प्रतिबंधित स्थानों पर नलकूप खनन का प्रयास करती है तो उसे तुरंत जप्त किया जाए और संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाए।

विशेष परिस्थितियों में मिल सकेगी अनुमति
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिया है कि यदि किसी क्षेत्र में अपरिहार्य परिस्थिति हो तो उचित जांच के बाद नलकूप खनन की अनुमति दी जा सकती है।

आदेश उल्लंघन पर सख्त सजा
आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत दो हजार रुपये तक का जुर्माना, दो वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है।

सरकारी योजनाओं पर नहीं लागू होगा प्रतिबंध
यह आदेश सरकारी योजनाओं के तहत किए जाने वाले नलकूप खनन पर लागू नहीं होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आवश्यकतानुसार योजनाओं के अंतर्गत नलकूप खनन का कार्य जारी रख सकेगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर निजी जल स्रोतों को सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था के लिए अधिग्रहित किया जा सकता है।

admin

Related Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का बयान: जूनियर डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल उप मुख्यमंत्री  शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी 1 अप्रैल 2025 से होंगे प्रभावशील…

बिसनूर सब स्टेशन में 50 एमव्हीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, एमपी ट्रांसको की बड़ी पहल

एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सब स्टेशन में स्थापित किया 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर बैतूल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त

BCCI ने जताई प्रतिक्रिया: पाक क्रिकेटर खरीदने के बाद काव्या मारन घिरीं विवाद में

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
BCCI ने जताई प्रतिक्रिया: पाक क्रिकेटर खरीदने के बाद काव्या मारन घिरीं विवाद में

स्विस ओपन बैडमिंटन: किरण जॉर्ज बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में किया प्रवेश

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
स्विस ओपन बैडमिंटन: किरण जॉर्ज बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में किया प्रवेश

टेनिस में बड़ा मुकाबला तय, सबालेंका और सिनर पहुंचे BNP Paribas सेमीफाइनल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
टेनिस में बड़ा मुकाबला तय, सबालेंका और सिनर पहुंचे BNP Paribas सेमीफाइनल

प्रीति पाल ने जीता स्वर्ण, फिर भी खुद से नाराज—कहा ‘मैदान में कर दी बड़ी गलती’

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
प्रीति पाल ने जीता स्वर्ण, फिर भी खुद से नाराज—कहा ‘मैदान में कर दी बड़ी गलती’

भाला फेंक में सुमित अंतिल का जलवा, 69.25 मीटर थ्रो से जीता स्वर्ण पदक

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
भाला फेंक में सुमित अंतिल का जलवा, 69.25 मीटर थ्रो से जीता स्वर्ण पदक