मुख्यमंत्री ने कोरबा में किया केशव भवन का लोकार्पण

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है। 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विद्यायक प्रेम चंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यगण तथा शिक्षक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    मांग आदेशों में कमी पर चिंता

    रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से  पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय…

    जनसंचार विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन: प्रो. मनोज दयाल ने संभाली कुलपति की कमान

    रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने संभाला कुलपति का पदभार प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा