05 मार्च को तालाब में मिला था शव, उमरिया पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

आरोपियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर तालाब के पानी में डुबाकर कर दी थी हत्या

विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 09 आरोपियों के विरूद्ध थाना चंदिया में हुआ प्रकरण दर्ज

प्रकरण में मुख्य आरोपी पंकज कोल गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया

उमरिया

 पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी व अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया सीताराम के निर्देशन / मार्गदर्शन एवं अनु. अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना चंदिया व कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को ग्राम झापी चौकी बिलासपुर निवासी घर से गुम हुये 19 वर्षीय युवक की हत्या के प्रकरण का खुलासा कर प्रकरण के आरोपी पंकज कोल को गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है । घटना एवं कार्यवाही का विवरण निम्मानुसार है –

दिनांक 02.03.2026 को होली त्यौहार के अवसर पर ग्राम अखडार में बाजार लगा हुआ था। बाजार में शाम लगभग 07:00 बजे कृष्णा कोल एवं प्रिंस उर्फ सौरभ कोल निवासी ग्राम ताला बरखेड़ा का अखडार के निवासी पंकज कोल एवं विधि विरुद्ध बालक से एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद हो गया था  जिस कारण दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई, इसके बाद कृष्णा कोल एवं प्रिंस वहां से चले गये और रात्रि 08-09 बजे कृष्णा कोल, प्रिंस एवं जमुना कोल अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम अखडार स्थित हनुमान तालाब के पास पहुंचे और विधि विरुद्ध बालक व पंकज कोल को बुलाकर विवाद का निपटारा एवं माफी मांगने की बात करने लगे। इसी दौरान फिर दोनों पक्षों के बीच पुनः वाद-विवाद एवं मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान पंकज कोल ने हाथ में पहने हुए कड़े से प्रहार कर जमुना कोल के चेहरे पर चोट पंहुचाई गयी । मारपीट से बचने के लिए जमुना कोल तालाब में कूद गया, जिसके पीछे पंकज कोल एवं उसके कुछ साथी भी तालाब में उतर गए और जमुना को पकड़कर पानी में डुबोते हुए मारपीट की। कुछ समय बाद जब वह अचेत हो गया तो आरोपीगण उसे तालाब के पानी में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 मामले में मृतक के परिजनो ने चौकी बिलासपुर में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अनु. अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में संबंधित लोगो से बारीकी से पूछताछ कर प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के अधार पर घटनाक्रम का पता लगाया साथ ही संदेहियों की पहचान की । दिनांक 05.03.2026 को मृतक की तलाश के दौरान तालाब में शव मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई ।

 प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी पंकज कोल निवासी ग्राम अखडार क़ो गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक  निवासी ग्राम अखडार क़ो अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है अन्य 07 फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही जारी है ।

घटना में जप्त हथियार-  आरोपी पंकज कोल के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा जप्त किया गया है।

admin

Related Posts

राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस विधायक बाहर, रामनिवास रावत होंगे नए प्रतिनिधि

ग्वालियर मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस…

उज्जैन जश्न विवाद: क्रिकेट जीत के नाम पर दो समुदाय भिड़े

उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में रविवार रात को जमकर बवाल हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने से उत्साहित कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 0 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज