अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए, अधिकारियों ने दी जानकारी

वाशिंगटन
अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर बेरिंग सागर में गिर गया था। नोम वालंटियर दमकल विभाग ने शनिवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। क्षेत्र में बर्फीली आंधी आने से पहले ही बचाव दलों ने शवों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

दमकल विभाग ने दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेरिंग विमान हादसे में मारे गए सभी 10 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।” विभाग ने कहा कि विमान को निकालने के प्रयास जारी हैं। अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने गुरुवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। विमान का मलबा शुक्रवार को बर्फ से ढके समुद्र में मिला था।

‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया था कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया था। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था।

अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस विमान में कुल 10 लोग ही सवार हो सकते थे। रडार के फरेंसिक डेटा से पता चला कि विमान की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी और यह ऊपर की ओर जाने लगा था। विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। विमान का मलबा आखिरी लोकेशन के जरिए खोजा गया। इसके बाद समुद्री बर्फ में शवों को तलाशने का अभियान चलाया गया। विमान में एक इमर्जेंसी ट्रांसमीटर भी था। किसी भी गड़बड़ी के दौरान यह ट्रांसमीटर सैटलाइट को सिग्नल भेज सकता था। हालांकि ट्रांसमीटर से किसी तरह का सिग्नल भी नहीं भेजा गया था।

  • admin

    Related Posts

    SIR प्रक्रिया पूरी: मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल सूची

    भोपाल मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त 95 प्रतिशत दावे-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एक…

    ट्रैफिक से राहत की तैयारी: नोएडा में मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

    नई दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि यह प्रोजेक्ट ज्यादा भीड़भाड़ वाले कॉरिडोर (ब्लू और मैजेंटा लाइन) के साथ सीधी कनेक्टिविटी भी देगा, यह नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान