बोर्ड ने किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान इस समय मिचेल मार्श हैं और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। हालांकि, ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में जोश इंग्लिस वनडे सीरीज के आखिरी मैच और फिर टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं। इस बात का ऐलान खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया है।

जोश इंग्लिस पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटने वाले हैं। जोश इंग्लिस ने अपनी फॉर्म के कारण टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को कप्तानी की रेस में पीछे छोड़ा है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करने वाले जोश इंग्लिश अब सीमित ओवरों की क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर हैं।

बुधवार को टीम के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, "जोश इंग्लिस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों के अहम सदस्य हैं और मैदान के अंदर और बाहर भी उनका बहुत सम्मान किया जाता है। वह पहले भी ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी कर चुके हैं और इस भूमिका में वह मजबूत सामरिक सूझबूझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आएंगे। जोश को मैट शॉर्ट और एडम जैम्पा के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छा समर्थन मिलेगा।"

इंग्लिस के कप्तान के तौर पर प्रमोट होने के बाद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी रेड-बॉल स्टार मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मैच से बाहर बैठेंगे, जबकि तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट को विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप और एक अन्य तेज गेंदबाज लांस मॉरिस के साथ टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच को दो विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड (8 नवंबर) और तीसरा मैच पर्थ (10 नवंबर) में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान – तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड (केवल दूसरा मैच), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिचेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी