हिंसा के बाद तैयार हुआ था खाका, 99 दिन में बनकर तैयार हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी

संभल

संभल में 99 दिन में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी जिले की पहली दो मंजिला और हाईटेक चौकी है। हिंसा के बाद 28 दिसंबर को रखी गई नींव के बाद इसका निर्माण तेजी से पूरा कर डीएम और एसपी ने लोकार्पण किया। यह चौकी संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने और पीड़ितों को तुरंत मदद देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

जामा मस्जिद के सामने तैयार सत्यव्रत पुलिस चौकी के निर्माण में 99 दिन का समय लगा है। जिले की पहली दो मंजिला पुलिस चौकी है, जो हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस है। 28 दिसंबर 2024 को इस पुलिस चौकी नींव एएसपी श्रीश्चंद्र ने रखी थी। रविवार को लोकार्पण डीएम और एसपी ने किया। सत्यव्रत पुलिस चौकी की पहली मंजिल तैयार करने के दौरान दिनरात श्रमिकों ने काम किया था।

दूसरी मंजिल पर भी तेजी से काम पूरा कराया गया। भूतल पर पुलिस चौकी का कार्यालय, चौकी प्रभारी का कार्यालय, हवालात व कक्ष बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर जिला कंट्रोल रूम और पुलिस व पीएसी के लिए कक्ष बने हैं। एसपी ने बताया कि कोतवाली संभल क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्यव्रत के अंतर्गत मोहल्ला कोटपूर्वी और कोटगर्बी के साथ डाकखाने के आसपास का बाजार शामिल है।

आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण
जामा मस्जिद के निकट नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में आठ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चौकी का निर्माण कराया गया है।  इससे पहले आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

  • admin

    Related Posts

    डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में आने का दिया निमंत्रण

    उप मुख्यमंत्री की जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल से लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर व नवाचार पर चर्चा   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में केल्स्टरबाख के मेयर, राउनहाइम के मेयर तथा…

    जर्मनी की टेक कंपनी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी

    लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक, हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति जर्मनी की टेक कंपनी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त