चार हाथियों के दल और 100 वनकर्मियों की मदद से किया दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू

उमरिया

मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का आज रेस्क्यू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग की टीम शामिल थी। जिनके चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर आज सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू हुआ। अब हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है।

दरअसल, 10 हाथियों की मौत के बाद कल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शावक देखा गया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों और वन विभाग को सतर्क किया गया। बताया जा रहा था कि यह शावक उन 10 हाथियों में से ही किसी का है, जिनकी मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने धान के खेत में रात भर पहरा दिया। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग के चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया।

अब हाथी के बच्चे को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हाथी के बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बच्चा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है या फिर छत्तीसगढ़ से आए झुंड से बिछड़ गया इसकी जांच की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया कत्ल का आरोपी आसिफ उर्फ बम, भागने की कोशिश थी वजह

    भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर होने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उसे…

    इंदौर से खाटू श्याम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, 2 अप्रैल से शुरू होगी सेवाएं

    इंदौर  इंदौर से खाटू श्याम जाने के लिए 2 अप्रैल से रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके लिए आरक्षण भी शुरू हो चुके हैं। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत