चिकित्सालय में आवश्यक सभी चिकित्सा उपकरण, तकनीकी संसाधन, और मरीजों की सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए: मंत्री जायसवाल

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है, और हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए यह बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अस्पताल की संरचना और सेवाओं को आधुनिक और जनसुलभ बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में मंत्री जायसवाल ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आवश्यक सभी चिकित्सा उपकरण, तकनीकी संसाधन, और मरीजों की सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने  कहा कि अस्पताल में  विस्तारीकरण और विद्युतीकरण के कार्यों में विभागीय समन्वय मजबूत किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा सुकिरण कौशल, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डीन, अस्पताल प्रबंधन प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

महासमुंद : धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था पर तीन प्राधिकृत अधिकारी पद से पृथक

महासमुंद जिला महासमुंद में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 दिसंबर को कलेक्टर लंगेह द्वारा धान…

CM विष्णु देव साय ने दो साल में छत्तीसगढ़ में विकास और स्थिरता का नया अध्याय लिखने की बात कही

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सेवायात्रा के दो वर्ष पूरे होने पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय केवल शासन का नहीं, बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय

SMAT में नीतीश की हैट्रिक ने मचाया तहलका, पाटीदार सहित तीन बल्लेबाज़ ढेर

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 2 views
SMAT में नीतीश की हैट्रिक ने मचाया तहलका, पाटीदार सहित तीन बल्लेबाज़ ढेर