हमला बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है और अब जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी भारत की होगी: पाकिस्तान

इस्लामाबाद
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है और थर-थर कांप रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से कई आतंकियों के ढेर होने के बाद पाकिस्तान ने आनन-फानन में बैठकें बुला ली हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर समेत तमाम अन्य लोगों के चेहरे उतरे हुए दिखाई दिए। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा। उसने कहा है कि यह हमला बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है और अब जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी भारत की होगी।

पाकिस्तान के एनएससी की बैठक में भारत के हमलों में मारे गए आतंकियों की आत्मा की शांति के लिए फातेहा पेश की गई। बयान में बताया गया, ''6/7 मई 2025 की रात को, भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब के सियालकोट, शकरगढ़, मुरीदके और बहावलपुर, पीओके के कोटली और मुजफ्फाराबाद सहित कई स्थानों पर मिसाइल, हवाई और ड्रोन हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हुई और मस्जिदों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।'' हालांकि, भारत ने साफ किया है कि सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है, नाकि आम नागरिकों को।

शहबाज शरीफ के नेतृत्व में हुई पाक एनएससी की बैठक के बाद कहा गया कि भारत की कार्रवाई ने भाईचारे वाले खाड़ी देशों से संबंधित वाणिज्यिक एयरलाइनों को भी गंभीर खतरा पहुंचाया, जिससे हजारों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। इसके अलावा, नीलम-झेलम जलविद्युत परियोजना को भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करते हुए जानबूझकर निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने कहा, ''संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद-51 के अनुसार, पाकिस्तान को आत्मरक्षा में, अपने चुने हुए समय, स्थान और तरीके से जवाब देने का अधिकार है, ताकि पाकिस्तानी लोगों की जान जाने और अपनी संप्रभुता के घोर उल्लंघन का बदला लिया जा सके। पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए विधिवत अधिकृत किया गया है। पाकिस्तान किसी भी अन्य आक्रमण का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्पित और दृढ़ है।''

पाकिस्तान ने आगे कहा, ''यह भी याद रखना चाहिए कि 22 अप्रैल 2025 के तुरंत बाद, पाकिस्तान ने एक पारदर्शी और तटस्थ जांच के लिए एक ईमानदार प्रस्ताव दिया, जिसे दुर्भाग्य से स्वीकार नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया कर्मियों ने 6 मई 2025 को इन शिविरों का दौरा किया था, और 7 मई 2025 के लिए और दौरे की योजना बनाई गई थी। हालांकि, उससे पहले ही भारत की ओर से हमला कर दिया गया।'' भारत को गीदड़भभकी देते हुए पाकिस्तान ने कहा कि यह हमला न तो बर्दाश्त करने योग्य है और न ही स्वीकार्य करने लायक। आने वाले परिणामों की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से भारत की होगी।

  • admin

    Related Posts

    होर्मुज को पार कर, भारत में पहुंचने वाले हैं दो LPG जहाज, जानें मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ की सफलता की पूरी कहानी

     नई दिल्ली मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है. यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती…

    ईरान युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर धुंआ, भारत से जा रहा विमान लौटा, 19 भारतीय गिरफ्तार

    दुबई कोच्चि से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान हवाई अड्डे से मिली सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद सोमवार को यहां लौट आई। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी