असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 18-19 अप्रैल को, दो पारियों में आयोजित होगी

लखनऊ 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आयोजित कर रहा है। विज्ञापन संख्या-51 के तहत अधिसूचित यह भर्ती परीक्षा प्रदेश के आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग के अनुसार, परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गई है।

18 अप्रैल को यह परीक्षा होगीः
18 अप्रैल को पहली पाली में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक वोकल, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी के पेपर होंगे।

19 अप्रैल को यह परीक्षा होगीः
19 अप्रैल की पहली पाली में हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्राइंग, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, मैथमैटिक्स और जियोग्राफी की परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एंशिएंट हिस्ट्री, कॉमर्स, म्यूजिक सितार/इंस्ट्रूमेंटल और फिजिक्स के पेपर होंगे।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देशः
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगी। वहीं, अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

admin

Related Posts

UPSC तैयारी टिप्स: क्यों जरूरी हैं PYQ पेपर और कैसे बन सकते हैं सफलता की कुंजी

UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में अक्सर अभ्यर्थी यह समझ नहीं पाते कि शुरुआत कहां से करें और किस पर ज्यादा फोकस करें. सीमित समय और बड़े सिलेबस के…

हिमाचल प्रदेश में 808 शिक्षक पदों के लिए भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

शिमला  सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अपने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी