छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन

रायपुर

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित किया जा रहा है. पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है.

उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के दान से निर्मित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स निर्मित है, यह छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान से निर्मित हुआ है. इसके अलावा सैकड़ों मठ मंदिर धर्मशालाएं छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दान की है जिसकी कई जमीनों का वर्तमान में अवैध लोगों द्वारा क्रय विक्रय किया जा रहा है. इन सबको रोकने के लिए दान संरक्षण समिति अधिवेशन में बनाई जाएगी जो सभी कानूनी पहलुओं को समझते हुए समाज के संपूर्ण दान का व्यवस्थापन करेगी.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित 4000 दाऊ अग्रवालों के बीच दाऊ कल्याण सिंह जी की दानशीलता की परंपरा को आगे बढाते हुए 60 वर्ष से अधिक वर्ष के मध्यम वर्ग की सभी समाज के परिवार के लोगों के लिए 100 कमरों का वानप्रस्थ आश्रम निर्माण का संकल्प लिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज इस बात के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करेगा कि समाज के संपन्न हुआ जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं. अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाए. इसके लिए 49वां वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीके अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है.

दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे. अग्रवाल समाज के पदाधिकारी ने अधिवेशन के बारे में आगे बताते हुए कहा अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महाआरती कभी आयोजन किया गया है. इस प्रेस वार्ता में भिलाई यूनिट अध्यक्ष रमेन्द्र अग्रवाल और केशव अग्रवाल भी उपस्थित थे.

admin

Related Posts

नवा रायपुर को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में तेज हुए विकास कार्य

रायपुर  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में…

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

रायपुर.  लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा