गोवा शहर के पदम इंडोर स्टेडियम में 24वीं विश्व कराटे कप प्रतियोगिता हुई, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

गुड़गांव
गोवा शहर के पदम इंडोर स्टेडियम में 24वीं विश्व कराटे कप प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ अन्य देशों  इटली, ब्राजील, कनाडा, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, अमेरिका, कजाकिस्तान, यूएई, पुर्तगाल, केन्या,मलेशिया, दुबई, बांग्लादेश, रसिया, कज़ाख़िस्तान, मैरिटइस, किर्गिज़स्तान जापान, इंग्लैंड, ईरान,अबू धाबी,सऊदी अरबिया, भूटान  जैसे देशों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा राज्य के गुड़गांव शहर से साईं कराटे अकादमी के 5 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन खिलाड़ियों से सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। गुड़गांव जिले के जनरल सेक्रेटरी और भारत  के टीम कोच शिहान सुनील सैनी की देखरेख में कोच लक्की मनीदास ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कोच शिहान सुनील सैनी की मानें तो प्रतियोगिता के समय कुछ खिलाड़ियों को चोट का भी सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों ने अपनी चोट के दर्द को भुलाकर मेडल जीतने के लिए अपने जुनून को कायम रखा। प्रतियोगिता में 61 वर्षीय गीता गोदारा ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 44 वर्षीय शालू ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। 30 वर्षीय अजीत राणा ने 64 किलोग्राम भारवर्ग में दो ब्रॉन्ज मेडल, 12 वर्षीय इनेश कुमार दलाल ने 38 किलो भार वर्ग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं 10 वर्षीय पर्व धीमान ने 42 किलो भार वर्ग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ओर  कोच ने विजय खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन सभी विश्व विजेता खिलाड़ियों ने भारत का नाम ऊंचा कर दिया। हमें गर्व है अपने इन सभी खिलाड़ियों पर जो अब दिल्ली और मलेशिया में भी गुड़गांव का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखकर आए हैं।

  • admin

    Related Posts

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    मियामी सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात