₹5240 करोड़ी ‘सुपरमैन’ ने मचाया ऑनलाइन धमाल, OTT रिलीज की डेट और प्लेटफॉर्म का बड़ा अपडेट

लॉस एंजिल्स

जेम्‍स गन के डायरेक्‍शन में बनी 'सुपरमैन' जब इस साल जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो सबसे बड़े, सबसे पुराने और सबसे ताकतवर सुपरहीरो को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। दुनियाभर में बॉक्‍स ऑफिस पर 5240.28 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन करने वाली यह फिल्‍म, अब 5 महीने बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है। DC यूनिवर्स की यह फिल्‍म 'सुपरमैन फिल्‍म सीरीज' का रीबूट है। इसमें डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट यानी सुपरमैन का किरदार निभाया है।

DC स्टूडियोज के को-CEO, जेम्स गन ने DC सिनेमैटिक यूनिवर्स के 'चैप्टर वन: गॉड्स एंड मॉन्‍स्‍टर्स' की इस पहली फिल्‍म 'सुपरमैन' की कहानी भी लिखी है। डेविड कोरेंसवेट ने इसमें 'डेली प्लैनेट' के जर्नलिस्ट और सुपरमैन का किरदार निभाया है, जो एक नए जोश वाले मैन ऑफ स्टील की झलक है। उसे अपनी इंसानी और क्रिप्टोनियन पहचान के बीच दुनिया को बचाना है। फ‍िल्‍म में डेविड कोरेंसवेट के साथ रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फ‍िल‍ियन और इसाबेला मर्सेड भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'सुपरमैन' की कहानी
कहानी सुपरमैन (क्‍लार्क केंट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े ग्लोबल युद्ध में दखल देने के बाद अनचाहे नतीजों से निपटता है। निकोलस हॉल्ट ने उसके सबसे बड़े दुश्मन, चालाक अरबपति लेक्स लूथर का रोल किया है, जो इस दुनिया भर में हुई दुखद घटना को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। कहानी में, सुपरमैन और उसके साथियों को लोगों की कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। 'डेली प्लैनेट' की रिपोर्टर के रोल में लोइस लेन
उन लोगों में से है, जो क्‍लार्क पर सबसे पहले शक करती है। लेकिन फिर वह उसका साथी बन जाता है।

'सुपरमैन' की यह फिल्‍म फ्रेंचाइज की बाकी फ‍िल्‍मों से इसलिए भी अलग है कि इसकी कहानी जुदा है। यह दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां सुपरमैन पहले से ही एक जाना-माना हीरो है। हालांकि, वह बदल रहा है। फ‍िल्‍म समीक्षकों ने जेम्‍स गन के इस नए विजन की खूब तारीफ की है।

'सुपरमैन' OTT पर कब और कहां देखें
सुपरमैन के इंडियन फैंस अपने फेवरेट सुपरहीरो की इस फिल्‍म को 11 दिसंबर 2025 से घर बैठे स्‍ट्रीम कर सकते हैं। यह फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर अंग्रेजी के साथ ही हिंदी डब वर्जन और बाकी भारतीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध होगी।

admin

Related Posts

मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी