भारत में आतंकी हमले करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं, जैसा बीज बोओगे, वैसा ही काटोगे : उदित राज

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता उदित राज ने पाकिस्तान में चल रही आतंकी गतिविधियों और अस्थिरता पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच आपसी टकराव चल रहा है, लेकिन दोनों की नीयत खराब है। उदित राज ने कहा, "ये लोग भारत में आतंकी हमले करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं। लेकिन जैसा बीज बोओगे, वैसा ही काटोगे। जब ये आतंकवाद भारत में फैलाते हैं, तो इसका उल्‍टा असर पाकिस्तान पर पड़ता है। वहां मस्जिदों पर हमले होते हैं, बम धमाके होते हैं। यह उसी का नतीजा है और पाकिस्तान को इसकी सजा भुगतनी पड़ रही है।"

उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय चरित्र और एकता की कमी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यहां आरएसएस और भाजपा के लोग देशभक्ति के नारे लगाते हैं, लेकिन समय-समय पर पाकिस्तान के लिए काम करते हुए पकड़े जाते हैं। क्या ऐसा इजरायल में संभव है? वहां की खुफिया एजेंसी मोसाद और तकनीक हमसे कहीं आगे है। हमारे देश का टेंपरामेंट ऐसा नहीं है। अगर भारत के पास मोसाद जैसी तकनीक हो, तो बहुत अच्छा होगा।"

उदित राज ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति में भारत का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, "आईएसआई खुद आतंकवाद को तैयार करती है, लेकिन यह उनके ही खिलाफ हो जाता है। अफगानिस्तान से सटे होने की वजह से वहां के लड़ाके भी पाकिस्तान से टकरा रहे हैं। ये सभी आतंकी हथियारों से लैस हैं। पाकिस्तान में आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलते हैं, जहां ये आपस में भी लड़ पड़ते हैं, जिससे खून-खराबा होता है।"

  • admin

    Related Posts

    विवादों से नहीं छूट रहीं BJP नेता माधवी, एयरपोर्ट पर एक और एक्शन ने बढ़ाई हलचल

    नई दिल्ली केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और 2024 में हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं कोम्पेला माधवी लता एक बार…

    ममता बनर्जी और अभिषेक का मिशन 2026: क्या BJP के लिए बनेगा नया सिरदर्द?

    कोलकाता पश्चिम बंगाल में चुनाव अभियान तेज हो गया है। भाजपा और टीएमसी दोनों ने ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन में देरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका