एशिया में तनाव बढ़ा: ताइवान को चारों ओर से घेरने पर ट्रंप ने चीन को दी सख्त प्रतिक्रिया

ताइवान

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के चारों ओर चीन के 10 लड़ाकू विमान  और 10 नौसैनिक जहाज सक्रिय रूप से संचालित होते देखे गए हैं। इनमें से चार विमान ताइवान की “मीडियन लाइन” पार कर उसके उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गए। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आज सुबह 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक 10 PLA विमानों और 10 PLAN जहाजों को ताइवान के आसपास देखा गया। ताइवान की सशस्त्र सेनाएं हालात की बारीकी से निगरानी कर रही हैं और आवश्यक कदम उठा रही हैं।”

 इससे पहले शनिवार को ताइवान ने 18 चीनी विमानों, सात नौसैनिक जहाजों और एक सरकारी पोत की गतिविधियां दर्ज की थीं। वहीं शुक्रवार को 38 विमान और नौ जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे, जिनमें से 31 विमानों ने मीडियन लाइन पार की थी। यह “मीडियन लाइन” ताइवान जलडमरूमध्य में एक अनौपचारिक सीमा है, जिसे चीन ने हाल के वर्षों में बार-बार पार कर ताइवान पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है। इन लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों ने ताइवान स्ट्रेट में तनाव और बढ़ा दिया है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा-“बीजिंग जानता है कि अगर उसने ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की तो परिणाम क्या होंगे।”सीबीएस को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने खुलासा किया कि उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात में यह विषय नहीं उठा, लेकिन उन्होंने कहा,“अगर कुछ होता है तो दुनिया देखेगी… मैं अपनी रणनीति नहीं बताऊंगा, लेकिन चीन जानता है कि नतीजे क्या होंगे।”

admin

Related Posts

मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा