टेनिस का रोमांच: सिनसिनाटी ओपन में मेक्टिक-राजीव ने जीता डबल्स, विमेंस में डाब्रोव्स्की-राउटलिफ चैंपियन

सिनसिनाटी
सिनसिनाटी ओपन के मेंस डबल्स में निकोला मेक्टिक-राजीव राम ने लोरेंजो मुसेट्टी-लोरेंजो सोनेगो को शिकस्त देकर बतौर जोड़ी अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया है। साल के अपने तीसरे ही इवेंट में एक साथ अपना पहला टूर-स्तरीय फाइनल खेलते हुए मेकटिक-राम की जोड़ी ने 90 मिनट तक चले मुकाबले में इतालवी जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-5 से शिकस्त देकर बतौर टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

41 साल 4 महीने की उम्र में राजीव राम सिनसिनाटी में ओपन एरा के दूसरे सबसे उम्रदराज मेंस डबल्स चैंपियन बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे 42 वर्षीय डेनियल नेस्टर हैं, जिन्होंने 2015 में एडवर्ड रोजर-वेसलिन के साथ यह खिताब जीता था। फाइनल में पहुंचकर मेक्टिक उन चुनिंदा सक्रिय डबल्स खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स फाइनल खेले। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ रोहन बोपन्ना और माटे पाविक के नाम थी।

वहीं दूसरी ओर, विमेंस डबल्स फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की-एरिन राउटलिफ ने गुओ हान्यू-एलेक्जेंड्रा पानोवा को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर बतौर जोड़ी अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया। सिनसिनाटी की यह जीत इस सीजन उनका दूसरा और बतौर जोड़ी कुल छठा खिताब है। इस जीत के बाद डब्ल्यूटीए डबल्स रैंकिंग में राउटलिफ सातवें नंबर पर बनी रहेंगी। वहीं, डाब्रोव्स्की पांच स्थान की छलांग लगाकर नंबर 8 पर पहुंच जाएंगी।

डाब्रोव्स्की-राउटलिफ ने दो साल पहले मॉन्ट्रियल में पहली बार जोड़ी बनाई थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर पांच खिताब जीते। इनमें यूएस ओपन और डब्ल्यूटीए फाइनल शामिल हैं। इस दौरान जोड़ी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी हासिल की।

यह सिनसिनाटी में राउटलिफ का लगातार दूसरा खिताब है। पिछले साल उन्होंने एशिया मुहम्मद के साथ टाइटल जीता था। उनके दोनों डब्ल्यूटीए 1000 खिताब इसी इवेंट में आए। दूसरी ओर, गैब्रिएला डाब्रोव्स्की ने करियर का पांचवां डब्ल्यूटीए 1000 डबल्स खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में मैड्रिड ओपन जीता था।

admin

Related Posts

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी…

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा